देश के इस पर्यटक स्थल पर भारतियों का प्रवेश है प्रतिबंधित
देश के इस पर्यटक स्थल पर भारतियों का प्रवेश है प्रतिबंधित
Share:

कसोल : हिमाचल प्रदेश में भारतीय पुरूषों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यहां भारतीय पर्यटकों के आने पर मनाही है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर सरकार एक ओर तो पर्यटन को बढ़ा रही है। नाॅर्थ ईस्ट के नाम पर कई तरह की बयानबाजियां की जाती हैं। मगर सरकार यहां आने पर पाबंदी लगाती है। मगर यह प्रतिबंध सरकार ने नहीं लगाया है।यह प्रतिबंध तो यहां रहने वाले लोगों ने लगा रखा है। दरअसल हिमाचल प्रदेश के इस क्षेत्र को कसोल कहा जाता है। यहां अधिकांश इसराईल पर्यटक आते हैं। दरअसल इनके लिए यहां बेहद अनुकूल माहौल है।

यह इसराईल के पर्यटकों में बेहद लोकप्रिय है। दरअसल यहां आने वाले पर्यटक हिप्पी की तरह जीवन व्यतीत करते हैं, वे गांजे का नशा करते हैं। यहां गांजे की पैदावार भी होती है। यहां का गांजा विश्वभर के बाजारों में अपनी धाक जमाता है। इसराईली पर्यटकों का अनुभव अच्छा नहीं रहा है। यहां इसराईली लड़कियां आजादी के साथ घूमती हैं। इन लड़कियों को कम कपड़े पहनना, नशे में डूबे रहना बेहद सुहाता है। यहां पर भारतीय पर्यटकों को आने नहीं दिया जाता।

दरअसल भारतीयों के साथ इसराईलियों का अनुभव अच्छा नहीं माना जाता। इसराईल के ये पर्यटक गांजे के नशे में डूबे रहते हैं तो युवतियां भी गांजा पीकर शाॅर्ट परिधान पहनकर आजादी से विचरण करती हैं। इसराईली लोग यहां आने वाले भारतीय पर्यटकों को लेकर यह मानते हैं कि भारतीय पर्यटक यहां आने पर शाॅर्ट कपड़े पहने हुईं इसराईली युवतियों को घूरते रहते हैं और यहां छेड़छाड़ करते हैं। कसोल में लोगों की आमदनी इसराईली पर्यटकों के माध्यम से ही होती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -