इज़रायल भारत के साथ करेगा संयुक्त सैन्य अभ्यास
इज़रायल भारत के साथ करेगा संयुक्त सैन्य अभ्यास
Share:

यरूशलम। भारत,इज़रायल के साथ महत्वपूर्ण सैन्य अभ्यास करने जा रहा है। इस सैन्य अभ्यास में 8 देश और शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार, आतंकवाद निरोधक अभियानों सहित विशेष बलों की क्षमताऐं बढ़ने की तैयारी में हैं। इस अभ्यास में 16 गरूड़ कमांडो शामिल होंगे। जिसमें 45 सदस्यीय भारतीय टुकड़ी फ्लैग हवाई प्रशिक्षण अभ्यास के तहत, इजरायल के विशेष बल के साथ काम करने में लगी है।

वर्ष 2017 में भारत व इजरायल के बीच संबंधों में 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभाव से इज़रायल और भारत के रिश्ते और मजबूत हुए हैं। भारत ने वर्ष 1950 में इजरायल को मान्यता दी। भारत का इस तरह का निर्णय इजरायल की स्थापना के करीब 2 वर्ष बाद लिया गया। इस तरह के संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न अभियानों में विशेषज्ञता अर्जित करना है।

गौरतलब है कि, इज़रायल अपेक्षाकृत कम जनसंख्या और कम क्षेत्रफल वाला देश है लेकिन, इसके बाद भी यहां की सेना बहुत मजबूत है। सैन्य शक्ति के दम पर इज़रायल का विशेष प्रभाव है ऐसे में भारत और इज़रायल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास भारतीय सैनिकों की दक्षता को और बढ़ा सकता है। गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया फाॅर इजरायल, इजरायल फाॅर इंडिया का नया नारा दिया था।

इस एशियन चैंपियन को गुजारे के लिए, करना पड़ रही मजदूरी

नोटबंदी पर जनता मोदी के साथ

शाओमी ने घटाई Mi Air Purifier 2 की कीमत

आखिर क्यों? शाहरुख़ ने सुभाष घई की इस फिल्म में काम करने से किया मना

तलाक के बाद भी मलाइका और अरबाज़ ने साथ मिलकर सेलिब्रेट किया बेटे का बर्थडे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -