'इस्लामिक धर्मगुरु' को हुई 8000 साल की कैद, वजह बनी बिकिनी गर्ल्स
'इस्लामिक धर्मगुरु' को हुई 8000 साल की कैद, वजह बनी बिकिनी गर्ल्स
Share:

तुर्की से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक इस्लामिक धर्मगुरु को यौन उत्पीड़न समेत कुछ मामलों में 8658 वर्षों की जेल की सजा सुनाई गई है। वह धार्मिक 'उपदेश' देते वक़्त बिकिनी गर्ल्स से घिरा रहता था। इसको लेकर दूसरे धार्मिक नेताओं ने उसकी कई बार आलोचना भी की थी। वह दूसरों को तो 'उपदेश' देता था लेकिन स्वयं महिलाओं संग आपत्तिजनक हरकतें करता था। बच्चों के यौन शोषण, रेप, धोखाधड़ी, राजनीतिक तथा सैन्य जासूसी के अपराध को अंजाम देने के लिए उसे 8658 वर्षों की कैद की सजा दी गई है।

वही इस मामले में पहले उसे 1075 वर्ष जेल की हुई थी, मगर पिछले बुधवार को अदालत ने फैसले को पलटते हुए उसकी सजा में बढ़ोतरी कर दी। अब उसे 8658 वर्षों की जेल की सजा मिली है। इस्तांबुल में रहने वाले 66 वर्षीय के इस धार्मिक नेता का नाम अदनान ओकतार (Adnan Oktar) है। रिपोर्ट के अनुसार, अदनान टेलीविज़न पर इस्लामिक उपदेश देता था। इस के चलते उसके चारों ओर कई महिलाएं उपस्थित रहती थीं। वह इन्हें Kitten कहकर बुलाता था। वैसे तो अदनान परंपरा एवं रूढ़िवादी विचारों पर बातें करता था, मगर उसके आसपास उपस्थित महिलाएं मॉडर्न और कम कपड़ों में दिखाई देती थीं। अदनान स्वयं मॉडर्न ऑउटफिट पहनता था। वह अक्सर पार्टियां करता तथा देश-विदेश की हस्तियों को अपने प्रोग्राम में बुलाता था।

वही इस बीच कई महिलाओं ने उस पर शोषण का आरोप लगाया। जबकि कुछ व्यक्तियों ने अदनान पर बंधक बनाने का भी आरोप लगाया। उसके आश्रम में तगड़ी सुरक्षा रहती थी। मगर फिर भी सेडा इसिल्डर नाम की एक लड़की वहां से भागने में कामयाब रही थी। सेडा इसिल्डर ने बताया था कि यहां उसकी ब्यूटी सर्जरी करवाई गई, वो भी बिना किसी पेन किलर के। उस समय सेडा स्कूल की छात्रा थी। उसे शादी करने के लिए भी विवश किया गया था। एक अन्य महिला ने अदालत में गवाही दी थी कि अदनान ने उसका एवं दूसरी कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया। उसने यह भी बोला कि उन्हें गर्भनिरोधक गोलियां लेने के लिए विवश किया जाता था। अदनान के आश्रम में महिलाओं को सेक्स स्लेव की भांति रखा जाता था। तहकीकात के चलते पुलिस को अदनान के घर से 69,000 गर्भनिरोधक गोलियां मिली थीं। इस मामले में 16 नवंबर 2022 को इस्तांबुल अदालत ने यौन अपराध सहित अन्य आरोपों को लेकर अदनान को 8,658 वर्ष की सजा सुनाई। अदालत ने ये भी कहा कि उसने कई व्यक्तियों को कैद कर रखा था। अदालत ने 14 अन्य व्यक्तियों को भी 8,658 वर्षों की सजा दी है। अदनान ओकतार एवं उसके सहयोगियों के खिलाफ पहला फैसला जनवरी 2021 में सुनाया गया था।

'टीचर बेडरूम में बुलाकर करता था...', 13 वर्षीय मासूम का झलका दर्द

अब टीम इंडिया में सीनियर खिलाड़ियों का क्या रोल होगा ? कप्तान पांड्या ने दिया दो टूक जवाब

22 नवंबर को रोज़गार मेले का दूसरा चरण, इन शहरों के युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे पीएम मोदी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -