गिरफ्तार हुआ ISIS का इनामी आतंकी फैज़ान, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर करने वाला था बड़ा हमला
गिरफ्तार हुआ ISIS का इनामी आतंकी फैज़ान, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर करने वाला था बड़ा हमला
Share:

लखनऊ: इस्लामी आतंकी संगठन ISIS से संबंधित एक संदिग्ध आतंकवादी को यूपी के अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। उत्तर प्रदेश ATS ने आतंकी फैजान बख्तियार को गिरफ्तार किया है। फैजान पर 25 हजार रुपए का ईनाम रखा गया था। फैजान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी  (AMU) से पढ़ाई कर रहा था। वो यहाँ AMU के कट्टरपंथी छात्र संगठन सामू (SAMU) के साथ ही ISIS से भी जुड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फैजान बख्तियार ISIS के अलीगढ़ मॉड्यूल का भाग है। वो AMU से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहा है। यहाँ उसने मास्टर ऑफ सोशल वर्क में दाखिला लिया था तथा वो स्टूडेंट्स ऑफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (SAMU) से जुड़कर ISIS के के काम को आगे बढ़ा रहा था। उसने रिजवान के माध्यम से ISIS के प्रति निष्ठा की भी शपथ (बैयत) ली थी।

ISIS के अलीगढ़ मॉड्यूल से जुड़े दहशतगर्दो की धरपकड़ के पश्चात् उसका नाम सामने आया था, मगर वो फरार हो गया था। उस पर यूपी ATS ने 25 हजार का ईनाम भी रखा था। अब्दुल समद मलिक पर भी 25 हजार का ईनाम घोषित है। दोनों के नाम अब्दुल्ला अर्सलान एवं माज बिन तारिक की गिरफ्तारी के बाद सामने आए थे। 24 वर्षीय फैजान मूल रूप से प्रयागराज का रहने वाला है। ये सभी आतंकी अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विघ्न डालना चाहते थे। उन्होंने देश के कई क्षेत्रों में आतंकी हमलों का षड्यंत्र रचा था। इसके लिए उन्होंने कई क्षेत्रों की रेकी भी कर रखी थी। हालाँकि, पहले से ही सतर्क सुरक्षा एजेंसियों ने बीते वर्ष अक्टूबर-नवंबर से इनकी गिरफ्तारियाँ आरम्भ कर दी थी। इसके बाद यह पूरा मॉड्यूल ध्वस्त हो गया।

फैज़ान बख्तियार और अब्दुल समद मलिक के खिलाफ UP ATS ने 3 अक्टूबर 2023 को लखनऊ में FIR दर्ज करवाई थी। इस FIR में 10 आरोपित नामजद हैं, जबकि 11 वें नंबर पर अन्य दर्ज किया गया है। अब्दुल समद मलिक इस केस में 6वें और फैज़ान बख्तियार 7वें नंबर के आरोपित हैं। इन दोनों का पता अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के ‘वीएम हॉल’ बताया गया है। इन सभी दहशतगर्दो पर IPC की धारा 121- A, 122 के साथ विधि विरुद्ध क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1967 के तहत कार्रवाई की गई है। ATS की FIR के अनुसार, फैज़ान बख्तियार और अब्दुल समद मलिक सोशल मीडिया के साथ कई अन्य माध्यमों से ISIS की विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। ये दोनों अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कई युवाओं को कट्टरपंथ की राह पर धकेलने के प्रयासों में जुटे थे। इस मॉड्यूल के 8 दहशतगर्दो को अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका है।

वही इस गिरोह की सक्रियता विशेष कर अलीगढ़, संभल, प्रयागराज, लखनऊ, रामपुर एवं कौशाम्बी आदि जिलों में थी। अन्य दहशतगर्दो के साथ अब्दुल समद एवं फैज़ान बख्तियार भी कई ऐप के जरिए पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के फरमान पर भारत विरोधी काम कर रहे थे। ATS ने अपनी FIR में माना है कि फैज़ान एवं अब्दुल समेत इसके बाकी SAMU ग्रुप के साथ भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने जैसा षड़यंत्र रच रहे थे। इस षड़यंत्र को अंजाम देने के लिए घातक हथियार भी जमा करने में जुटे हुए थे। इनके निशाने पर देश के कई हिस्से थे, जहाँ ये अपनी आतंकी करतूतों को अंजाम दे सकें।

ये है भारत की बेस्ट सेलिंग कार, लोगों को पसंद आ रही है ये शानदार एसयूवी

रोल्स रॉयस 19 जनवरी को भारत में लॉन्च करेगी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, जानिए कितनी होगी कीमत!

भारत में इन 5 लग्जरी कारों की है सबसे ज्यादा डिमांड, आपको कौन सी पसंद है?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -