'अल्लाह का अजाब है रूस-यूक्रेन युद्ध, ये काफिरों को ख़त्म कर देगा..', पश्चिमी देशों की जंग में कूदा ISIS
'अल्लाह का अजाब है रूस-यूक्रेन युद्ध, ये काफिरों को ख़त्म कर देगा..', पश्चिमी देशों की जंग में कूदा ISIS
Share:

कीव: रूस औऱ यूक्रेन के बीच जब से जंग शुरू हुई है, उसके बाद से ही बड़े पैमाने पर तबाही मची हुई है। अब इस मामले में कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवादी संगठन ISIS की भी एंट्री हो गई है, आतंकी संगठन इस युद्ध के बीच अपना प्रोपेगेंडा फैलाने लगा है। ISIS ने इस युद्ध को लेकर कहा है कि यह युद्ध अल्लाह को न मानने वाले (काफिरों का), इस्लाम के दुश्मनों का खात्मा कर देगा। ISIS ने अपने साप्ताहिक अखबार अल-नाबा द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में युद्ध की स्थिति को ‘पश्चिम के खिलाफ अल्लाह का कहर’ करार दिया है। 

आतंकी संगठन ने लिखा है कि, रूस औऱ यूक्रेन के बीच जिस प्रकार की खूनी जंग आज हो रही है, वो अल्लाह का अजाब है। इसका कुरान में भी जिक्र किया गया है। चाहे यह युद्ध लंबा हो या छोटा, मगर रूसी-यूक्रेनी युद्ध अपराधी देशों के बीच अगले युद्धों की शुरुआत है। ये जो मौतों और तबाही की छोटी सी तस्वीर दिखाई दे रही है ये उन हालातों की बानगी है, जिसमें बड़े भयावह युद्ध होते हैं।' आतंकी संगठन ने लिखा कि, 'क्रूसेड बनाम क्रूसेडर का युद्ध तो अभी अपने प्रथम चरण में है। या अल्लाह इन युद्धों को जारी रख और इनके दिलों में दहशत भर दे।'

ISIS का दावा है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का बड़ा ही भयानक नतीजा होगा। यहीं नहीं इस्लामिक आतंकी संगठन का कहना है कि इस युद्ध को लेकर किसी को चौकने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह तो अमेरिका की ‘समर्थन और नियंत्रण’ की नीति का नतीजा है। ये जंग पूर्वी यूरोप के देशों पर अपना अधिपत्य जमाने में लगे अमेरिका और रूस के बीच जद्दोजहद का नतीजा है। बता दें कि सीरिया में जब गृहयुद्ध चल रहा था तो उस दौरान रूस के साथ ही यूक्रेन भी ISIS से लड़ रहा था। उस समय रूस सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद का समर्थन किया था, जबकि यूक्रेन उस अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन का हिस्सा था, जिसने सीरिया में आतंकी संगठन को हराया था।

महिला वर्ल्ड कप: झूलन गोस्वामी ने रचा इतिहास, की इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

जल्द ही लॉन्च होने वाला है फ्लर्ट App, जानिए कैसे करेगा काम

'मैं पिछले जन्म में पायलट था, मुझे विश्व युद्ध में हुई अपनी मौत भी याद है..', लंदन के शख्स को याद आया पूर्व जन्म

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -