अपने मुख्यमंत्री बनने के बयान पर बोली इरोम शर्मिला
अपने मुख्यमंत्री बनने के बयान पर बोली इरोम शर्मिला
Share:

इंफाल : करीब 16 वर्षों से मणिपुर में अफस्पा हटाने की मांग करने वाली आयरन लेडी के नाम से लोकप्रिय इरोम शर्मिला ने राजनीति में आने को लेकर अपने बयान में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। उन्होंने कहा है कि अफस्पा को हटाने के लिए वे मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं। दरअसल उन्होंने कुछ ही समय पूर्व अपना अनशन समाप्त कर दिया था। दरअसल वे वर्षों से राज्य से सेना की संख्या कम करने की बात को लेकर अनशन पर थीं। इरोम शर्मिला को समर्थकों से भी अधिक उत्साहजनक जवाब नहीं मिला और उनके दोस्तों ने भी उनसे दूरी बना ली है।

ऐसे में उन्होंने कहा कि यदि लोगों को उनका आंदोलन अच्छा नहीं लगेगा तो वे जहां चाहेंगी वहां चली जाऐंगी। राजनीति में आने का मन बनाया। हालांकि राजनीति में आने के उनके निर्णय का सिविल सोसायटी में स्वागत नहीं हुआ। हालांकि उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री बनना चाहती हूं। यदि मुख्यमंत्री बन गई तो मैं बदनाम आफ्स्पा को हटा सकती हूं। मणिपुर में विधानसभा चुनाव वर्ष 2017 में होने हैं।

उन्होंने  कहा कि जनता जरूर उन्हें समर्थन देगी क्योंकि वे उनके अधिकार के लिए ही लड़ रही हैं। उनका कहना था कि यदि अनशन समाप्त हो गया तो भी मेरा आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। यह एक नया प्रारंभ है। उनका कहना था कि यदि लोग विरोधी रहे तो फिर वे जहां चाहेंगी वहां चली जाऐंगी।

आयरन लेडी को सलमान की भाभी ने दिया घर में रहने का इनविटेशन

"मणिपुर की आइरन लेडी" को अनशन के बाद डॉक्टर्स ने दी कुछ और...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -