आईपीएस कॉलेज के छात्र की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर
आईपीएस कॉलेज के छात्र की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर
Share:

इंदौर/ब्यूरो। राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के फूल मंडी के सामने दो दिन पहले आईपीएस कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र निखिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया था। बुधवार दोपहर निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निखिल की मौत हो गई।

 राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार निखिल आईपीएस कॉलेज में सेकंड ईयर का छात्र है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज से अज्ञात वाहन चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, डीआईजी ऑफिस पहुंची पीड़िता 

बुधवार दोपहर एक महिला ने पुलिस आरक्षक के खिलाफ डीआईजी ऑफिस में अश्लील मैसेज भेजने, प्रताड़ित करने, दुष्कर्म करने और बंधक बनाकर रखने की शिकायत की है। पीड़िता के अनुसार आरोपी आरक्षक पहले से विवाहित है, लेकिन उसने यह बात छिपाई और शादी का झांसा देकर पोर्न वीडियो दिखा कर कई बार दुष्कर्म किया। आरक्षक पीड़िता से वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने के लिए भी कहता था। सबूत के रूप में पीड़िता आरक्षक का मोबाइल लेकर डीआईजी कार्यालय पहुंची थी। महिला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से आरक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

सहारा अफ्रीका के किस हिस्से में स्थित है?

भारतीय पुनर्जागरण का जनक” माना जाता है-

डीप नेक ड्रेस में प्रियंका ने दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -