IPL 2023: मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ा ये धाकड़ गेंदबाज़, मिनी ऑक्शन में रहे थे अनसोल्ड
IPL 2023: मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ा ये धाकड़ गेंदबाज़, मिनी ऑक्शन में रहे थे अनसोल्ड
Share:

नई दिल्ली: IPL 2023 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस (MII) में एक धाकड़ खिलाड़ी शामिल हो गया है। दरअसल, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन रोहित शर्मा की टीम के साथ जुड़ गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई ने क्रिस जॉर्डन को रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया है। हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है कि क्रिस जॉर्डन किस खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट बनकर टीम में शामिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मैच से पहले फ्रेंचाइजी की तरफ से इस बारे में जानकारी दी जा सकती है।

बता दें कि, मुंबई इंडियंस के कई खिलाड़ी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही चोटिल होने कि वजह से टीम से बाहर हो गए थे, जिस कारण टीम का खेल प्रभावित हुआ है। तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं। जसप्रीत बुमराह के अलावा जोफ्रा आर्चर भी चोट के चलते नहीं खेल पा रहे हैं। आर्चर ने अभी तक 7 मुकाबलों में से केवल दो ही खेले हैं। ऐसा भी हो सकता है कि क्रिस जॉर्डन को आर्चर के स्थान पर टीम में लाया गया हो। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा है।

बता दें कि क्रिस जॉर्डन दिसंबर 2022 में हुई मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था। क्रिस जॉर्डन IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेल चुके हैं। 34 वर्षीय जॉर्डन ने IPL की 28 मैचों में 30.85 के औसत और 9.32 की इकॉनमी से 27 विकेट झटके हैं। उन्होंने अपना आखिरी IPL मैच 2022 में चेन्नई के लिए खेला था, जहां उन्होंने 4 मैचों में 2 विकेट लिए थे।

IPL 2023: 'जा रहा हूँ गाली खाने..', रोहित शर्मा से मिलने के पहले ऐसा क्यों बोले युजवेंद्र चहल

Rohit Sharma Bday: ODI में 3 दोहरे शतक जड़ने वाले एकलौते बल्लेबाज़ हैं 'हिटमैन'

IPL 2023: बहुत जल्द इंडिया के लिए खेलते दिखेंगे रिंकू सिंह.., ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कर दी भविष्यवाणी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -