IPL 2023: एक बार फिर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं सैमसन, संभालेंगे राजस्थान की कमान
IPL 2023: एक बार फिर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं सैमसन, संभालेंगे राजस्थान की कमान
Share:

नई दिल्ली: भारतीय विकेट-कीपर बैट्समैन और राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन वापसी करते हुए क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके पहले 28 वर्षीय संजू ने 3 जनवरी, 2023 को श्रीलंका के खिलाफ पहले T20 में टीम इंडिया  के लिए मैच खेला था। हाल ही में, संजू ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, 'एक बार फिर मैदान में उतरने के लिए तैयार हूँ।' इसमें कोई दो राय नहीं है कि इसने उनके फैंस को IPL 2023 के लिए उत्साह की लहरों के बीच छोड़ दिया है।

अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सैमसन ने खेल जगत में शक्तिशाली वजूद बनाया है। वे न सिर्फ युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं, जो अपने हर खेल में निरंतरता का प्रदर्शन करते हैं, जो उन्हें दर्शकों के और भी अधिक करीब ले आता है। गत वर्ष, संजू की शानदार  परफॉर्मेंस के मद्देनज़र उन्हें IPL में शीर्ष 10 बल्लेबाजों में शामिल किया गया है। इस साल संजू ने 17 मैचों में 458 रन बनाए थे। यह वही सीज़न था, जिसमें संजू ने IPL में 3500 रनों का आँकड़ा पार किया था। इसके बाद, वर्ष 2022 में, सैमसन को न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ उनकी ODI इंटरनेशनल सीरीज़ के लिए भारत 'A' टीम के कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया। जैसा कि भारत 'A' ने 3 मैचों की इस सीरीज़ में क्लीन स्वीप किया, 138 रनों के साथ संजू शीर्ष रन स्कोरर रहे।

दूसरे सीज़न में RR के कप्तान के तौर पर संजू सैमसन की दमदार परफॉर्मेंस से टीम, IPL के फाइनल्स में पहुँचने में सफल रही। हालाँकि, वे ट्रॉफी अपने घर नहीं ला सके, मगर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से उन्होंने निश्चित रूप से कई फैंस का दिल जीत लिया। इस दौरान संजू के समर्पण और उत्साह ने काफी बड़ी भूमिका निभाई, जिसने सभी खिलाड़ियों को पूरे सीज़न सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस देने के लिए प्रेरित किया। संजू सैमसन, वॉर्न के बाद IPL फाइनल में RR की अगुवाई करने वाले एकमात्र कैप्टन थे। उनकी अटूट सकारात्मकता, टीम के लिए समर्पण और प्रोत्साहन की भावना और उनके सटीक सामरिक फैसले यह बताते हैं कि वे एक साहसी लीडर हैं, जो यह बात बखूबी जानते हैं कि अपने उद्देश्यों को किस प्रकार पूरा किया जाए।

मिडिल आर्डर बैट्समैन और दमदार विकेट-कीपर के रूप में संजू सैमसन ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों को खूब प्रभावित किया, जिसे वर्ष 2022 में पूरी दुनिया ने देखा। हाल ही में, संजू को मनोरमा स्पोर्ट्स स्टार 2022 से नवाज़ा गया था। इस प्रकार घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन को खास पहचान मिली। बहुप्रतीक्षित IPL 2023 को शुरू होने में चंद दिन ही शेष हैं। हर कोई यह देखने के लिए उत्सुक है कि सैमसन इस दफा किस प्रकार की तरकीबें अपनाएँगे। वे मैदान में हमेशा से ही एक ताकत रहे हैं। बात चाहे बैट्समैन की हो, कीपिंग की हो या फिर नेतृत्व करने की हो, वे एक बार फिर से मैदान में अपना जादू बिखेरने और दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के लिए तैयार हैं।

शिखर धवन ने बताया किन गलतियों की वजह से हुआ था उनका तलाक, युवाओं को दिए रिलेशनशिप के टिप्स

IPL से पहले अनोखे अंदाज में नजर आए MS धोनी, सामने आया VIDEO

IPL 2023 शुरू होने से पहले ही मैदान पर गगनचुम्बी छक्के जड़ते दिखे धोनी, Video देख उछल पड़े फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -