IPL 2023: 'अपना नाम बदलकर 'No Hit Sharma' रख लो..', रोहित पर भड़के पूर्व सिलेक्टर

IPL 2023: 'अपना नाम बदलकर 'No Hit Sharma' रख लो..', रोहित पर भड़के पूर्व सिलेक्टर
Share:

मुंबई: मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला लगातार दूसरे IPL सीजन में भी खामोश नज़र आ रहा है, ऐसे में शनिवार (6 मई)  को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच के दौरान पूर्व चयनकर्ता और दिग्गज बल्लेबाज़ कृष्णम्माचारी श्रीकांत, रोहित पर भड़क गए। उन्होंने रोहित शर्मा को अपना नाम बदलने की नसीहत दे डाली और साथ कहा कि यदि वह (श्रीकांत) MI के कप्तान होते, तो रोहित को अंतिम एकादश में भी ना रखते। 

बता दें कि, IPL 2022 में रोहित शर्मा के बल्ले से 14 मुकाबलों में 19.14 की औसत के साथ महज 268 रन निकले थे, जिसमें वह एक बार भी 50 रन तक नहीं पहुंच पाए थे। वहीं IPL 2023 में अभी तक खेले 10 मुकाबलों में रोहित शर्मा 18.40 की औसत से केवल 184 रन बना सके हैं। शनिवार को CSK के खिलाफ रोहित शर्मा ने अपनी फॉर्म तलाशने के लिए बैटिंग ऑर्डर में भी परिवर्तन किया, लेकिन वह फिर भी नाकाम रहे। रोहित शर्मा सीजन में लगातार दूसरी बार शून्य पर पवेलियन लौट गए। ऐसे में कमेंट्री कर रहे कृष्णम्माचारी श्रीकांत गुस्सा हो गए। टीम इंडिया के पूर्व सिलेक्टर ने कमेंट्री के दौरान कहा कि, 'रोहित शर्मा को अपना नाम बदलकर 'नो हिट शर्मा' रख लेना चाहिए, अगर मैं मुंबई का कप्तान होता तो मैं उसे प्लेइंग 11 में भी नहीं रखता।'

बता दें कि, रोहित शर्मा के नाम इसी के साथ IPL के इतिहास में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह IPL इतिहास में 16वीं बार खाता खोलने में नाकाम रहे। इस लिस्ट में रोहित ने दिनेश कार्तिक, सुनील नरेन और मंदीप शर्मा को पीछे छोड़ा है, जो 15-15 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

नितीश राणा की पत्नी के साथ हुई बदसलूकी पर पुलिस ने कही ये बात

IPL के दौरान बॉल लगने से घायल हुआ कैमरामैन, फिर राशिद खान ने कर दिया कुछ ऐसा कि लोग हुए दीवाने

WTC Final 2023: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, फाइनल मुकाबले से बाहर हुआ ये स्टार बल्लेबाज़

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -