IPL 2021: जीतते ही धोनी ने लगा लिया साक्षी-जीवा को गले, रैना के परिवार संग खिंचवाई फोटो
IPL 2021: जीतते ही धोनी ने लगा लिया साक्षी-जीवा को गले, रैना के परिवार संग खिंचवाई फोटो
Share:

आईपीएल 2021 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम कर लिया है। महेंद्र सिंह धोनी की बेहतरीन कप्तानी ने एक बार फिर से लोगों के दिलों को जीतकर इतिहास रच दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी के कई फैसलों ने मैच को बदल डाला और एक बार फिर से टीम ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया। वहीं आईपीएल का खिताब जीतने के बाद एमएस धोनी ने अपने परिवार के साथ जीत का जश्न मनाया। मैच खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ियों के परिवार मैदान पर आ गए थे।

इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा धोनी भी मैदान पर आए और इस दौरान सबसे पहले धोनी ने अपने परिवार को गले लगाया और जीवा से बात की। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के जश्न में एक खास तस्वीर और दिखी, जब सुरेश रैना ने अपने परिवार के साथ महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी और जीवा के साथ तस्वीर खिंचवाई। आप सभी जानते ही होंगे कि धोनी और रैना की जोड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस थाला और चिन्ना थाला कहते हैं, दोनों खिलाड़ी शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हैं।

आपको यह भी बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का ये आखिरी आईपीएल हो सकता है, साथ ही ऑक्शन की वजह से कई खिलाड़ियों की टीम बदल सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स का ये चौथा खिताब है। ऐसे में अब महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा के बाद सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने वाले कप्तान हो गए हैं। साल 2010, 2011, 2018, 2021 में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रॉफी अपने नाम की है।

IPL: शार्दुल का जादू तो जडेजा का धमाल, इस तरह चैम्पियन बनी CSK

IPL 2021: फाइनल में धोनी से भिड़ने से पहले मायूस हुई KKR, जानिए वजह

न अय्यर न पंत, गौतम गंभीर ने बताया कौन होना चाहिए दिल्ली कैपिटल्स का अगला कप्तान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -