केलिफोर्निया में हुई गोलीबारी की जांच पहुंची पाकिस्तान समेत कई देशों तक
केलिफोर्निया में हुई गोलीबारी की जांच पहुंची पाकिस्तान समेत कई देशों तक
Share:

वॉशिंगटन : कैलिफोर्निया के सान बर्नार्डिनो में हुई गोलीबारी की जाँच का दायरा बढ़ते हुए अब अमेरिका से होते हुए पाकिस्तान और फिर पूरे देश में की जी रही है। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल लॉरेटा लिंच ने एनबीसी के मीट द प्रेस में कल दिए एक साक्षात्कार में यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि पाकिस्तान उनमें से एक देश है। कुछ अन्य देश भी इसमें शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि इस हमले में एक पति-पत्नी का जोड़ा शामिल था जो कि पाकिस्तानी थे।

पाकिस्तानी मूल के ताशफीन और उसका पति सैयद रिवान फारुक ने बुधवार को कैलिफोर्निया में एक बिल्डिंग में गोलीबारी की थी। जिसमें 14 लोग मारे गए थे। इस मामले की जांच एफबीआई कर रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस हमले को आतंकी घटना करार दिया था। लिंच ने कहा कि जांच जारी है। चूंकि इसका दायरा व्यापक है और यह बहुत जटिल है। हमें इसमें चरमपंथियों के शामिल होने के संकेत मिले है।  यह एक आतंकी जांच है लेकिन हम हमारे राज्य और स्थानीय समकक्षों के साथ मिलकर काम करना जारी रखे हुए हैं।

इसके अलावा एटीएफ मार्शल जमीन पर तैनात हैं। सितंबर 2013 में फारुक सउदी गया था, तभी उसकी मुलाकात तशफीन से हुई थी। इसके बाद दोनो की सगाई हो गई। इसके बाद अगस्त 2014 में दोनो की शादी हुई। एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक सउदी की यात्राओं के दौरान इन दोनो ने अलकायदा आतंकवादियों से भी मुलाकात की थी। हांला कि अब तक की जांच में हमले के कारणों का पता नही चल पाया है।

लिंच ने कहा कि हम यह जानना चाहते है कि दोनो ने हथिया क्यों उठाए। इन दोनो हत्यारों की जिंदगी से जुड़ी हर संभव जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। वे कहां पले-बढ़े, कैसे मिले? इन चीजों से हमें दिशा निर्देश मिलेगा। लिंच ने कहा कि अमेरिका सउदी प्रशासन से भी बात कर रहा है। मैं पूरी जानकारी नहीं दे सकती क्योंकि हम सूचना एकत्रित करने के लिए अपने विदेशी समकक्षों के साथ बात कर रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -