अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हिंदुस्तान के दिल में मची हलचल
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हिंदुस्तान के दिल में मची हलचल
Share:

भोपाल/मध्यप्रदेश : जिस समय समूचा विश्व भारत की अतिप्राचीन धरोहर योग का लौहा मान रहा था, उस दौरान हिंदुस्तान के दिल में भी हलचल मची हुई थी। पारंपरिक परिधानों में सजे महिला, पुरूषों और बच्चों ने योग किया तो माहौल में स्वास्थ्य और आध्यात्म के प्रति जागरूकता फैल गई। एक साथ योग करते लोगों को देखकर सभी को सुकून मिल रहा था तो वहीं एक साथ उंकार का उच्चारण एक दीव्य शक्ति का प्रस्फुटन कर रहा था। जी हां, ऐसा ही कुछ नज़र आया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जी हां, भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर। इंदौर आधुनिकता में रचने वाला शहर।

मध्यप्रदेश की कमर्शियल कैपिटल लेकिन उत्सवों के मौके पर उतना ही मालवीय और उतना ही पारंपरिक होने वाला शहर। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने दशहरा मैदान पहुंचकर योग किया। दूसरी ओर भोपाल, सिहोर, उज्जैन, बैतूल, देवास, रायसेन, विदिशा, रीवा, पन्ना, बालाघाट, सिवनी, धार आदि शहरों में भी योग को लेकर जमकर धूम मची। लोग अपने आसन लेकर सार्वजनिक स्थलों पर योग करने पहुंचे। इस दौरान जिले के कलेक्टर, एसपी, विधायक आदि ने भी योग कर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, महाविद्यालयीन विद्यार्थियों और युवाओं के साथ बुजुर्गों ने योग किया। इस दौरान महिलाऐं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -