जानिए क्यों 11 दिसंबर को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस?
जानिए क्यों 11 दिसंबर को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस?
Share:

पहाड़ प्रकृति का एक अहम अंग है। प्रत्येक वर्ष आज के दिन यानी 11 दिसंबर को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया जाता है। इस दिन को इसलिए भी मनाया जाता है जिससे आज के दिन विश्वभर में पर्वतीय क्षेत्रों (Mountainous Regions) के विकास पर चर्चा की जाए। बर्फ से ढकी और वन क्षेत्रों से घिरे पहाड़ एवं खूबसूरत वादियां कुदरत का अनमोल तोहफा है तथा इसे संरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। 

आपको बता दें कि भारत पहाड़ों का देश है। ये सभी पहाड़ अपने आप में विशेष है तथा विभिन्न पशु, पक्षियों का घर भी है। दुनिया में कई लोग अपना जीवन पहाड़ों पर गुजार देते है, पर्वत सिर्फ हमारे पर्यावरण के लिए ही नहीं बल्कि पशु पक्षियों एवं मानव जाति के लिए भी बहुत अहम है। 

क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस? 
आज के दिन यानी ‘अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस’ को मनाने के पीछे कई खास कारण है। दरअसल इस दिन के बहाने लोग दुनिया में पर्वतों की भूमिका को याद करते हैं तथा लोगों को जागरूक करते हैं। इस दिन हम लोगों को दुनिया में पहाड़ों की भूमिका तथा जीवन के इसके प्रभाव को समझने या समझाने का काम करते हैं। 2002 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय पर्वत वर्ष घोषित किया था तथा 2003 के 11 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाने का संकल्प लिया था। आज के दिन प्रत्येक वर्ष अलग अलग देशों से कई सारे लोग पहाड़ों के संरक्षण के लिए आगे आते हैं। इसके अतिरिक्त आज के दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पहाड़ों के लिए एक विषय भी तय किया जाता है, जिस पर कई देश काम करते हैं। 

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बाद अब भाजपा नेता ने भी पीएम मोदी को कहा 'रावण', जानिए क्यों ?

'दिल और आत्मा दोनों को शांति मिल गई', सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन कर बोलीं प्रीति जिंटा

आज ही लगा दें घर के मीटर के ये चीज फ्री हो जाएगी बिजली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -