इस देश में कम पड़ने लगी कब्र के लिये जगह
इस देश में कम पड़ने लगी कब्र के लिये जगह
Share:

शवों को दफ़नाने के लिये अब कब्रे कम पड़ने लगी है दक्षिण अफ्रीका के जोहानेसबर्ग में शवों को दफनाने के लिए कब्रों की कमी हो गई है। इसके चलते ज्यादातर लोग परिजन के अंतिम संस्कार के लिए पहले से बनी कब्रों को दोबारा खोद रहे हैं। वही हर हफ्ते शहर में 50 से 60 कब्रें दोबारा खोदी जा रही हैं, ताकि पहले से दफन शव के ऊपरी हिस्से में एक और शव दफनाया जा सके। अधिकारियों के मुताबिक- सिर्फ जोहानेसबर्ग ही ऐसा अकेला शहर नहीं है, जहां कब्रों की कमी हो रही है। इससे पहले डरबन में भी करीब तीन दशक पहले यही समस्या सामने आई थी। लेकिन तब यह परेशानी एचआईवी/एड्स से मरने वालों की बढ़ती संख्या और राजनीतिक हिंसा की वजह से पैदा हुई थी।

वही अब कब्रों की भारी कमी से निपटने के लिए सरकार जल्द ही एक नया कानून  प्रस्ताव दे सकती है, जिसके तहत जमीन को जबरदस्ती कब्जे किया जा सकेगा। इसके जरिए सरकार रंगभेद और उपनिवेशवाद के बाद पैदा हुईं असमानता को खत्म किया जा सकेगा। साथ ही लोगों को कब्र के लिए भी जगह मिल सकेगी। 

दक्षिण अफ्रीका के सिमिट्री एसोसिएशन के चेयरमैन डेनिस इंग की माने तो अब लोगों को समझना होगा कि शव को दफनाने की जगह जल्द खत्म हो जाएगी। ऐसे में कब्रों को दोबारा इस्तेमाल करने और शवों को जलाए जाने के विकल्प के बारे में सोचना होगा। लेकिन अफ्रीकी समुदायों में अभी जलाए जाने को अप्राकृतिक और गैर-पारंपरिक माना जाता है। 

11वे दिन में बजट से बाहर निकली 2.0, अब भी मचा रही धमाल

विवाद भूलकर चीन ने बढ़ाया भारत की तरफ हाथ, आतंक के विरुद्ध लड़ाई में देगा साथ

सबकुछ राख होने पर भी कुत्ते करता रहा घर की रखवाली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -