नशे के लिए किया घायल, बदमाशों ने मांगे थे रूपये
नशे के लिए किया घायल, बदमाशों ने मांगे थे रूपये
Share:

इंदौर/ब्यूरो।  दोस्त के साथ पैदल घर लौट रहे एक इंजीनियरिंग छात्र को कुछ बदमाशों ने रोका और नशे के लिए रुपये मांगे। मना करने पर उसका मोबाइल छीन लिया और नुकीली चीज से वार कर घायल कर दिया। एरोड्रम थाना पुलिस ने 19 वर्षीय छात्र मनोज करोले निवासी मातेश्वरी कालोनी की शिकायत पर अज्ञात तीन बदमाश्ाों के खिलाफ विभिन्ना धाराओं में केस दर्ज किया है।

घटना 20 अगस्त की रात स्कीम नंबर 155 आइडीए मल्टी के पास की है। मनोज ने बताया कि वह अपने दोस्त कमल शाह के साथ पैदल घर जा रहा था। इसी बीच मल्टी के पास तीन बदमाश्ा खड़े थे, इसमें से एक ने उसे रोका और नशे के लिए रुपये मांगे। जब रुपये देने से मना किया तो आरोपित उसे गालियां देने लगे। उसके दो अन्य साथी भी आ गए और मोबाइल छीन लिया।

विवाद के बीच एक आरोपित ने मनोज की बायीं जांघ पर नुकीली चीज से वार किया, जबकि दूसरे आरोपित ने पेट पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। दोस्त ने मनोज को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज व पूछताछ में पुलिस को आरोपितों के बारे में सुराग मिला है।

लोगों के जी का जंजाल बन रहा ये App, आज ही कर दें डिलीट....वरना

जानिए क्या है महिला समानता दिवस का उद्देश्य

जेल के अंदर ऐसी हरकत, पूरे विभाग में मचा हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -