ईसाइयों पर क्यों नहीं होते नक्सलियों के हमले!
ईसाइयों पर क्यों नहीं होते नक्सलियों के हमले!
Share:

रायपुर : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने रविवार को सवाल किया कि ईसाई संस्थानों या फिर इस समुदाय के लोगों पर माओवादियों के हमले क्यों नहीं किए जाते। रायपुर में आयोजित फोरम फाॅर अवेयरनेस आॅन नेशनल सिक्योरिटी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें इंद्रेश प्रमुख तौर पर शामिल हुए थे। अपने उद्बोधन में इंद्रेश ने कहा कि ईसाई संस्थाओं और ईसाइयों पर माओवादी हमले आखिर क्यों नहीं होते हैं। यह एक बड़ा सवाल है। ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा वामपंथी कट्टरवाद को समाप्त करने में भी सक्रियतौर पर योगदान देने की अपील उन्होंने की है।

 इंद्रेश द्वारा यह भी कहा गया है कि नक्सलियों ने चर्च या फिर पादरियों को किसी भी तरह से अपना निशाना नहीं बनाया। उनका कहना था कि ईसाइ माओवादियों की सेवा करते हैं। हालांकि चर्च की पवित्रता और ईमानदारी पर उन्होंने कोई संशय व्यक्त नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य चर्च की आलोचना करना नहीं है।

 वे भारत को लेकर समर्पित हैं। ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा देश में सेवा कार्य भी किए जाते हैं मगर उन्होंने ईसाइयों से नक्सलवाद को समाप्त करने की अपील भी की। 

नक्सलवाद की समस्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि संघ माओवादियों के राजनैतिक मुख्यधारा में लौटने के पक्ष में हैं एफएएनएस कार्यक्रम में संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि माओवादियों को अपना आत्मविश्लेषण भी करना होगा। उन्होंने कहा कि माओवादियों को स्वयं की हिंसा, रक्तपात और विद्रोह से उन्हें क्या मिला है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -