मध्यप्रदेश/इंदौर : इंदौर जिले के नए कलेक्टर पी. नरहरि ने आज अपना पदभार संभाला। इसके पहले वे इंदौर के लोकप्रिय श्री खजराना गणेश मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने श्री गणपति बप्पा के दर्शन किए। जिसके बाद वे कलेक्ट्रेट गए और अपना पदभार ग्रहण किया। भगवान श्री खजराना गणेश जी की विधिवत पूजा कर उन्होंने उनके द्वारा किए जाने वाले हर कार्य को र्निविघ्न पूरा करने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने भगवान श्री गणेश का हर कार्य में आशीर्वाद भी मांगा।
यहां से अपने कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने औपचारिक तौर पर अपना पदभार ग्रहण कर आवश्यक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने स्थानांतरित हो चुके कलेक्टर आकाश त्रिपाठी से अपना पदभार लिया। अपना चार्ज लेने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनसे चर्चा की, कर्मचारियों से उनके कार्यों की चर्चा करने के बाद उन्होंने चर्चा का सिलसिला कुछ अनौपचारिकता की ओर बढ़ाया और उनके परिवार के बारे में भी चर्चा की।