शिवराज की गुगली, इंदौर की सड़कें हैं न्यूयाॅर्क से अधिक साफ
शिवराज की गुगली, इंदौर की सड़कें हैं न्यूयाॅर्क से अधिक साफ
Share:

इंदौर। मध्यप्रदेश में अमेरिका से भी बेहतर सड़कें होने का दावा करने वाले राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को अमेरिका का दौरा कर भोपाल लौटे। इस दौरान उन्होंने वाॅशिंगटन डीसी की सड़कों को प्रदेश से खराब बताया। उनका कहना था कि न्यूयाॅर्क की सड़कों पर जिस तरह से सफाई की जाती है उसकी तुलना में तो मध्यप्रदेश का इंदौर शहर बहुत सा - सुथरा है और भोपाल का क्रम दूसरे स्थान पर है।

यहां की वीआईपी रोड़ और तालाब विश्व के सुंदर क्षेत्रों में से एक है। मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया में उनके बयान का मजाक बनाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने बयान पर अड़े रहे। उनका कहना था कि, सड़कों के मामले में भी हम बेहतर हैं। लोगों को जो लिखना हो वह वे लिखें मगर अमेरिका के वाॅशिंगटन डीसी की लगभग 92 सड़कें खराब हें, इसकी तुलना हमें प्रदेश की बेहतर सड़कों से की जाना चाहिए।

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में बेहतर काम हुआ है। उन्हें आरक्षण मिला है। मीडिया के मामले में भी अमेरिका और भारत में अंतर है। वहां का मीडिया केवल एक तरफा बात करता है हमारा मीडिया निष्पक्ष है। हालांकि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज के बयान की आलोचना की है। कांग्रेस ने अमेरिका की फोटो भेजी है और इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई।

दूसरी ओर कांग्रेस द्वारा आलोचना किए जाने पर सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस की कोई सुनने वाला नहीं है ऐसे में वे अमेरिका में जाकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिका से फोटो भी भेज दी। कांग्रेस की मानसिकता गुलामी वाली है। कांग्रेस ने देश का सत्यानाश कर दिया। वे प्रदेश की ब्रांडिंग हेतु अमेरिका चले गए थे।

5 दिन के लिए वाशिंगटन में 'शिवराज'

शिवराज ने की अमेरिका में प्रदेश की सड़कों की तारीफ

कांग्रेस विधायक राम सिंह यादव का निधन

शिवराज ने कहा केवल पटाखों से नहीं होगा प्रदूषण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -