9 साल की उम्र में हुई शादी, बच्चे की मौत के बाद शुरू किया पढ़ना और बनीं देश की पहली 'महिला डॉक्टर'
9 साल की उम्र में हुई शादी, बच्चे की मौत के बाद शुरू किया पढ़ना और बनीं देश की पहली 'महिला डॉक्टर'
Share:

कोरोना काल में पूरी दुनिया में डॉक्टर्स की भूमिका बेहद अहम रही, धरती पर भगवान का रूप माने जाने वाले चिकित्सकों ने भी अपनी जान की परवाह न करते हुए पूरी शिद्दत से मरीजों की सेवा की। ऐसे में आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर हम आपको देश की पहली महिला चिकित्सक की दास्ताँ बताने जा रहे हैं।  

महाराष्ट्र के एक रूढ़िवादी ब्राम्हण परिवार में 31 मार्च 1865 को जन्मी आनंदीबाई, जो आगे चलकर देश की पहली महिला डाॅक्टर के रूप में विख्यात हुई। 9 वर्ष की छोटी सी उम्र में आनंदीबाई का विवाह गोपालराव जोशी से हो गया, जो उस वक़्त 25 साल के थे। गोपालराय ने आनंदीबाई से इस शर्त पर शादी की थी कि वह शादी के बाद पढ़ाई शुरू करेंगी, क्योंकि आनंदी बाई को पढ़ना लिखना बिलकुल भी नहीं आता था।  धीरे-धीरे आनंदीबाई का पढ़ाई में मन लगने लग गया, किन्तु जब आनंदी 14 वर्ष की हुईं, तब उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी महज 10 दिनों में ही मृत्यु हो गई। 

इसका उन्हें काफी दुःख हुआ, जिसके बाद उन्होनें डाॅक्टर बनने की ठानी और असामयिक मौतों को रोकने का संकल्प लिया। अपना मन बनाने के बाद आनंदीबाई ने पढ़ाई आरंभ की और अपनी बुनियादी शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होनें पेनसिल्वेनिया के वूमन्स मेडिकल काॅलेज में एक चिकित्सा कार्यक्रम में एडमिशन लिया- जो विश्व के दो महिला मेडिकल काॅलेजों में से एक था। 2 वर्षों के बाद 19 साल की आनंदीबाई ने अमेरिका से पश्चिमी चिकित्सा में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और भारत की पहली महिला चिकित्सक बनीं। हालांकि, आनंदीबाई अधिक दिनों तक मरीजों की सेवा न कर सकी और 22 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया, किन्तु उनके पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गईं जो हमेशा जीवित रहेगी।

GST को लागू हुए 4 साल हुए पूरे, वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने की संकल्प की सराहना

भारत में चौतरफा घिरा Twitter, आज संसदीय समिति को देगा इन सवालों के जवाब

भारी बढ़ोतरी के बाद थमी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए आज क्या है भाव?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -