'जायज है भारतीयों का गुस्सा', PM मोदी और भारत के अपमान पर भड़कीं मालदीव सांसद
'जायज है भारतीयों का गुस्सा', PM मोदी और भारत के अपमान पर भड़कीं मालदीव सांसद
Share:

मालदीव में #BoycottMaldives ट्रेंड होने के साथ ही हड़कंप मचा हुआ है। अब मालदीव की सांसद एवं पूर्व उपसभापति ईवा अब्दुल्ला ने भी भारत की नाराजगी को सही बताया है। साथ ही भारतीय लोगों से मालदीव का बहिष्कार बंद करने की अपील की है। इससे पहले पूर्व मंत्री अहमद महलूफ ने भी जारी विरोध के बीच मालदीव की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता जताई थी।

अब्दुल्ला ने मंत्रियों के बयानों को शर्मनाक एवं नस्लभेदी करार दिया है। अपने एक इंटरव्यू के चलते उन्होंने कहा, 'भारतीयों का नाराज होना जायज है। वे टिप्पणियां बेहद अपमानजनक हैं। हालांकि, ये बयान किसी भी प्रकार से मालदीव की जनता का रुख नहीं बताते हैं। इन शर्मनाक बयानों को लेकर मैं व्यक्तिगत रूप से भारत की जनता से माफी मांगती हूं।' उन्होंने भारत के लोगों से बायकॉट मालदीव अभियान को समाप्त करने की अपील की है। इसके साथ ही छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव आने को बोला है। उन्होंने कहा, 'एक या दो लोगों की ओर से की गई टिप्पणियों को मालदीव की जनता की राय के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। हम भारतीय लोगों से मालदीव वापस आने और बहिष्कार के इस अभियान को समाप्त करने का अनुरोध करते हैं।'

महलूफ ने लिखा, 'हमारे सबसे करीबी पड़ोसी पर संवेदनशील टिप्पणी करने के मामले के बढ़ने को लेकर मैं बहुत परेशान हूं। भारतीयों का मालदीव को बॉयकॉट करने से हमारी अर्थव्यवस्था पर बहुत प्रभाव पड़ेगा। ऐसे अभियान से उबरना हमारे लिए बहुत मुश्किल होगा। मैं सरकार से तत्काल कार्रवाई करने तथा इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने की अपील करता हूं।' आगे उन्होंने लिखा, 'भारत हमेशा हमारा सबसे करीबी पड़ोसी रहेगा। यह सच है। हम भारत एवं भारतीयों से प्यार करते हैं। मालदीव में उनका हमेशा स्वागत है। कुछ मालदीव वासियों की ओर से भारतीयों और पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर की गईं टिप्पणियों पर मालदीव का आम नागरिक होने के रूप में मैं माफी मांगता हूं।'

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कोहरे के कारण लेट हुई कई ट्रेनें, यहां देखें सूची

रोजाना आंवला खाने के क्या फायदे हैं?

झारखंड के छात्र राम राउत की इटली में रहस्यमयी मौत, परिवार ने सरकार से लगाई शव लाने की गुहार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -