ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल न जीत सकी भारतीय महिला टीम, शाहरुख़ बोले- 'अच्छा खेला'
ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल न जीत सकी भारतीय महिला टीम, शाहरुख़ बोले- 'अच्छा खेला'
Share:

ग्रेट ब्रिटेन ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम को मात दे दी है। जी दरअसल ग्रेट ब्रिटेन ने टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम को 4-3 से परासत कर दिया है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि भारतीय महिला टीम ओलिंपिक में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची थी। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि इस बार जीत पक्की है लेकिन ऐसा ना होने पर भी भारतवासी खुश हैं। भारतीय टीम की हार के बाद बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। आप सभी जानते ही होंगे कि बीते गुरुवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा था।

ऐसे में उसके बाद सभी की नजरे भारतीय महिला टीम पर भी थीं, लेकिन भारतीय महिला टीम जीत न सकी। टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन लोग खिलाड़ियों की जमकर तारीफ कर रहे है। अब इस लिस्ट में शाहरुख खान भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने लिखा है, 'दिल टूटना!!! लेकिन हमारे सिर को ऊंचा रखने के सभी कारण हैं, भारतीय महिला हॉकी टीम ने अच्छा खेला। आप सभी ने भारत में सभी को प्रेरित किया, वही जीत है।'

अब शाहरुख खान का ट्वीट फैंस के बीच छा गया है। अब शाहरुख खान के फैंस उनके ट्वीट की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। इसी के साथ ही एक्टर के इस पोस्ट पर जमकर लाइक और कमेंट किए जा रहे हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि शाहरुख खान एक लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। हालाँकि वह जल्द ही फिल्म पठान में दिखाई देंगे। इन दिनों वह इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

भारत को रहना होगा सावधान, एक बार फिर कोरोना का बढ़ा संक्रमण

MP: बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देगी सरकार, किसी को मिलेंगे 1 लाख 20 हज़ार तो किसी को 30 हजार

Tokyo Olympics: 4 मिनट में दागे 3 गोल, लेकिन अंतिम क्षणों में महिला हॉकी टीम के हाथ से फिसली जीत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -