अफगानिस्तान को हराकर भारतीय महिला टीम ने सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में किया विजयी आगाज
अफगानिस्तान को हराकर भारतीय महिला टीम ने सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में किया विजयी आगाज
Share:

भारत की महिला फुटबॉल टीम ने सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में अफगानिस्तान को 5-1 से हराया। भारत ने तीसरे ही मिनट में ही गोल कर बढ़त हासिल कर ली थी। सष्मिता ने पेनल्टी पर गोलकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। कमला देवी ने टीम का तीसरा गोल दागा। बाला देवी ने हालांकि एक पेनल्टी गंवाई और उनका शॉट क्रॉस बार से टकरा गया।

दांगमेई ग्रेस ने टीम का चौथा गोल दागा। संजू ने भारत के लिए मैच का अंतिम गोल किया। अफगानिस्तान की तरफ से एकमात्र गोल मुहताज फारखुंडा ने किया। भारत का अगला मुकाबला बांग्लादेश से 31 दिसम्बर को होगा। मैच की पूर्व संध्या पर टीम के कोच साजिद ने कहा था कि, ‘‘हमें अपने अभियान की शुरूआत सर्वश्रेष्ठ तरीके से करने के लिये पूरे तीन अंक की जरूरत है।

मैसी को रोनाल्डो से बेहतर मानते हैं पेप गुआर्डियोला

हां, यह सच है कि हम उनका सम्मान करते हैं लेकिन इससे हम जीत दर्ज करने की कोशिश से पीछे नहीं होंगे। मैंने इसके बारे में सुना है और निश्चित रूप से अफगानी टीम को हराना काफी मुश्किल होगा। हमारी अपनी रणनीति है और हम इसे मैदान पर कार्यान्वित करने की कोशिश करेंगे।’’अफगान टीम की कई खिलाड़ी यूरोप में विशेषकर डेनमार्क, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और अमेरिका में खेल चुकी हैं।

मोहम्मद शमी की Wife को लेकर मचा बवाल...

GOOD NEWS : IPL में फिर दिखेगा सहवाग...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -