विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा, पोलैंड में हमले का शिकार भारतीय छात्र है जिंदा
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा, पोलैंड में हमले का शिकार भारतीय छात्र है जिंदा
Share:

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर ट्विट किया और पौलेंड में मौजूद भारतीय छात्र के जीवित होने की जानकारी दी। उनहोंने ट्विटर पर ट्विट करते हुए लिखा कि छात्र को हर तरह की सहायता दी गई। जिसके कारण वह जीवित बचा। दरअसल सुषमा स्वराज ने पौलेंड स्थित भारतीय दूतावास के ट्विट पर ट्विट किया। विदेश मंत्री ने अपने ट्विटर पर हैडिंगल के माध्यम से पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा कि विदेशों में भारतीय नागरिकों की हत्या को लेकर जो जानकारी सामने आई थी उसे लेकर हमने अपने स्तर पर प्रयास किए हैं।

उन्होंने ट्विटर पर ट्विट कर लिखा कि अमेरिका के इंडियाना में भारतीय मूल के सिख चिकित्सक को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसे लेकर उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा कि दरअसल इंडियाना स्थित मोनरो चिकित्सालय में चिकित्सक अमनदीप सिंह को अज्ञात व्यक्ति ने सेल फोन पर टैक्स्ट  संदेश दिया इस संदेश में उनकी जान लेने की बात का उल्लेख था। इस व्यक्ति ने दावा किया था कि जो फोन नंबर अमनदीप के पास था वह पहले जिसके पास था उसे भी उसने मार दिया था।

उन्होंने लिखा कि जब ब्लूमिंगटन पुलिस ने जांच की तो यह जानकारी मिली कि जिस व्यक्ति का पहले यह नंबर था वह जीवित है। साथ ही एक तीसरे पक्ष ने इस नंबर को हैक कर लिया था। दरअसल अमनदीप सिंह वर्ष 2003 से ही अमेरिका में रहते हैं वे करीब 3 वर्ष पूर्व मोरेनो चिकित्सालय में प्रशासनिक पद पर पदस्थ हुए तब से वे इंडियाना में हैं। उन्होंने भारत से स्नातक उपाधि प्राप्त की थी।

उन्होंने लिखा कि 3 मार्च को केंट क्षेत्र में रहने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी दीप राय को गोली मार दी गई थी। हालांकि उन्हें चिकित्सालय में उपचार दिया गया और दो दिन बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। मगर अब इस मामले में जांच की जा री है कि क्या यह मामला संघीय नागरिक अधिकारों के उल्लंघन का है। इसे लेकर जांच जारी है। दूसरी ओर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लिखा कि पोलैंड में जिस भारतीय छात्र की हत्या की बात सामने आ रही थी वह जीवित है हालांकि उसे बुरी तरह पीटा गया था मगर उसकी मदद की गई और उसे उपचार भी दिया गया।

विदेश मंत्री सुषमा के ट्वीट ने महिला कोआत्महत्या करने से रोका

अरब में बंधक बनाए गए 29 भारतीय मजदूरों को छुड़वाया

ग्रेटर नोएडा में अब नाइजीरियन छात्रा पर हुआ जानलेवा हमला

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -