यूरोपीय संघ पहुंचा भारतीय जासूस के पाकिस्तान में पकड़े जाने का मामला
यूरोपीय संघ पहुंचा भारतीय जासूस के पाकिस्तान में पकड़े जाने का मामला
Share:

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में कथिततौर पर विध्वंसकारी गतिविधियों के संदेह में पकड़े गए भारतीय को लेकर पाकिस्तान ने यूरोपीय संघ के सामने मसला रखा है। पाकिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि इन देशों को भारतीय गुप्तचर एजेंसी राॅ के कथित सदस्य कुलभूषण यादव के पकड़े जाने की जानकारी दी गई।

हालांकि भारतीय सेना पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि यह सेना का पूर्व अधिकारी है और वह यहां कैसे पहुंचा वह इस बारे में नहीं जानती है। राॅ के कथित सदस्य कुलभूषण यादव को बीते सप्ताह क्वेटा के पास चमन से पकड़ा गया था। इस मामले में पत्रकारों से चर्चा में विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकारिया द्वारा कहा गया कि पाकिस्तान में विध्वंसकारी गतिविधियों की योजना बनाने को लेकर भारतीय नौसेना अधिकारी की गिरफ्तारी के बारे में विश्व के बड़े देशों के ही साथ यूरोपीय यूनियन को जानकारी दी गई।

जकारिया द्वारा कहा गया कि भारतीय एजेंट द्वारा इकबालिया बयान दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका को पाकिस्तान में भारत प्रायोजित आतंकवाद को लेकर सूचना दी गई थी। हालांकि यूरोपीय संघ पर पाकिस्तान की बात का अधिक असर होता नज़र नहीं आया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -