वैज्ञानिक श्रीनिवास कुलकर्णी को अंतरिक्ष विज्ञान में डैन डेविड सम्मान
वैज्ञानिक श्रीनिवास कुलकर्णी को अंतरिक्ष विज्ञान में डैन डेविड सम्मान
Share:

तेलअवीव। भारत के लोकप्रिय वैज्ञानिक श्रीनिवास कुलकर्णी को अंतरिक्ष विज्ञान के लिए डैन डेविड पुरस्कार प्रदान किया गया। दरअसल उन्हें यह सम्मान पैलोमर ट्रेन्शेंट फैक्ट्री के संचालन के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान 21 मई को प्रदान किया जाएगा। इस दौरान इस सम्मान के पूर्व विजेता भी मौजूद रहेेंगे। श्रीनिवास कुलकर्णी कैलिफोर्निया इंस्टीट्युट आॅफ टेक्नोलाॅजी में एस्ट्रोफिजिक्स एंड प्लेनेटेरी विज्ञान के प्रोफेसर हैं।

उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में जो कार्य किया वह रात्रि के दौरान आकाश के एक क्षेत्र का सर्वेक्षण है। इसे अस्थिर और क्षणिक सिद्धांत की खोज हेतु जाना जाता है। कुलकर्णी को प्रमुखतौर पर पैलोमर ट्रेन्शेंट फैक्ट्री के संचालन हेतु पहचाना जाता है। मिली जानकारी के अनुसार डैन डेविड फाउंडेशन की ओर से दिए जाने वाले इस पुरस्कार में 10 लाख डॉलर दिए जाते हैं इस संस्था का मुख्यालय तेल अवीव विश्वविद्यालय में है। कुलकर्णी से पहले लेखक अमिताव घोष, संगीतकार जुबिन मेहता और जाने.माने रसायनशास्त्री सीएनआर राव को यह पुरस्कार मिल चुका है।

सामान्य विज्ञान के कुछ ऐसे प्रश्न जो कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए होंगे उपयोगी

पहली बार नासा पेश करेगी किसी भारतीय स्टूडेंट का सैटेलाइट

शिक्षा का मंदिर तय नहीं कर पा रहा, सरस्वती देवी का स्थान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -