विदेश मंत्री ने कहा नाइजीरिया में 5 भारतीय नाविकों का हुआ अपहरण
विदेश मंत्री ने कहा नाइजीरिया में 5 भारतीय नाविकों का हुआ अपहरण
Share:

नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को कहा है कि नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों ने पांच भारतीय नाविकों का अपहरण कर लिया है. सुषमा स्वराज ने अपने बयान में आगे कहा कि हमारा अपहरणकर्ताओं से संपर्क हो चुका है तथा हमारे सभी भारतीय नागरिक पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सुषमा स्वराज ने अपने ट्विटर अकाउंट से कहा है कि हमारे पास नाइजीरिया में पांच भारतीय नाविकों के अपहरण होने की एक रिपोर्ट है। विदेश मंत्री ने कहा कि हमारा नाइजीरिया के समुद्री लुटेरों से पूरी तरह से संपर्क स्थापित हो गया है।

तथा आपको यह भी बता दे कि हमारे यह सभी भारतीय लोग पूरी तरह से सुरक्षित है। सुषमा ने आगे दोहराया है कि नाइजीरिया में भारतीय उच्चायुक्त एआर घनश्याम ने बताया है कि हमारी इस मामले में 12 दिसम्बर को नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी से गहन चर्चा हुई थी।

तथा हम अपह्त भारतीय नाविकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। गौरतलब है कि रिपोर्ट के मुताबिक 11 दिसम्बर को नाइजीरिया के वारी में इन भारतीय नाविकों का अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इन भारतीय नाविकों के अपहरण के बारे में सूचना के बाद एक रिपोर्ट तलब की थी।
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -