इन ट्रेनों पर पड़ा कोहरे का असर, देख लें सूची
इन ट्रेनों पर पड़ा कोहरे का असर, देख लें सूची
Share:

नई दिल्ली: देश के कई प्रदेश ठंड की भीषण मार झेल रहे हैं। उत्तर भारत ठंड एवं कोहरे का सबसे अधिक सितम देखने को मिल रहा है। नववर्ष के पहले दिन भी सुबह-सुबह जबरदस्त कोहरा देखने को मिला है। आम जनजीवन अस्त व्यस्त हैं। विजिबिलिटी लो हो गई है। सड़कों पर वाहन चालकों तो दिक्कत  हो रही है। वहीं इसका सीधा प्रभाव रेल यातायात पर भी पड़ रहा है।

इन ट्रेनों पर पड़ा असर:-
घने कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। उत्तर प्रदेश बिहार से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें बहुत विलंब से चल रही हैं। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें कई कई घंटे की देरी से चल रही हैं।
>12436 आनंद विहार जयनगर गरीब रथ  5.30 घंटे की देरी से चल रही है।वहीं 13424 अजमेर भागलपुर एक्सप्रेस दो घंटे लेट है।
>12818 आनंद विहार से चलकर हटिया जाने वाली झारखंड एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चल रही है। तो 12578 बागमती एक्सप्रेस तीन घंटे है।
>इसी प्रकार 22410 आनंद विहार गया गरीब रथ 6 घंटे,12304 नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटे लेट,15483 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चल रही है।
>20802 नई दिल्ली से चलकर प्रयागराज डीडीयू जंक्शन, पटना होते हुए  इस्लामपुर को जाने वाली मगध एक्सप्रेस 3 घंटे लेट है।
>15645 लोकमान्य तिलक गुवाहाटी एक्सप्रेस 2 घंटे,12354 लाल कुआं हावड़ा एक्सप्रेस 2 घंटे,20933 उधना दानापुर एक्सप्रेस 2 घंटे
>22947 भागलपुर सूरत एक्सप्रेस 2 घंटे,12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 2 घंटे और 13430 आनंद विहार मालदा टाउन एक्सप्रेस 4 घंटे की देरी से चल रही है।

बता दें कि उत्तर भारत के प्रदशों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, पहाड़ों पर भी बर्फबारी का सिलसिला आरम्भ हो गया है। हिमाचल प्रदेश, कश्मीर समेत पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। इससे पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का प्रभाव मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। वहीं उत्तर भारत के प्रदेशों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है।

LPG सिलेंडर से लेकर बैंक तक... आज नए साल पर हो रहे हैं ये 6 बड़े बदलाव

दिल्ली: ग्रेटर कैलाश के एक नर्सिंग होम में भड़की भीषण आग, 2 वृद्ध महिलाओं की मौत

आज ही के दिन लागू हुई थी 'भारतीय दंड संहिता', जानिए 1 जनवरी का इतिहास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -