IPL 2019 : इस बार आईपीएल में कुछ ऐसी है महंगे खिलाड़ियों की फौज
IPL 2019 : इस बार आईपीएल में कुछ ऐसी है महंगे खिलाड़ियों की फौज
Share:

नई दिल्ली : आईपीएल सीजन-12 में अब बस चंद दिन ही शेष हैं। 23 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के इस नए सीजन के लिए पिछले साल दिसंबर में नीलामी हुई थी। सभी फ्रेंचाइजियों ने जमकर पैसे लुटाते हुए अपनी नया स्क्वॉड खड़ा किया था। इनमें कई नए-युवा और अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिन्हें पहले कोई जानता तक नहीं था, लेकिन वे रातों-रात करोड़पति बन गए। अब इन खिलाड़ियों को खुद पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने की चुनौती होगी। 

आईपीएल 2019 के लीग मैचों का पूरा शेड्यूल जारी, यहाँ देखिए पूरी लिस्ट

इन खिलाड़ियों की लगी सबसे ज्यादा बोली 

जानकारी के अनुसार वरुण चक्रवर्ती को किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। वरुण चक्रवर्ती आईपीएल 2019 की नीलामी में सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी हैं। 20 लाख के बेस प्राइस वाले वरुण को अपने बेस प्राइस की 42 गुना रकम में खरीदा गया है। इंग्लैंड के बॉलिंग ऑलराउंडर सैम करन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था, लेकिन आईपीएल नीलामी में पहली बार उतरे करन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 7 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा।

इस होली पर बिखरेगा देशभक्ति का रंग, बच्चे पिचकारी से करेंगे एयर स्ट्राइक

यह भी है महंगे खिलाड़ी 

इसी के साथ इस बार युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे की लॉटरी लग गई। 20 लाख के बेस प्राइज से बढ़कर उन्हें 5 करोड़ रुपए में आरसीबी ने खरीदा। उनके लिए दिल्ली कैपिटल्स भी रूचि दिखा रही थी। 13 टी-20 मुकाबलों में इस अनकैप्ड खिलाड़ी ने 10 विकेट लिए और बल्ले से भी जबरदस्त खेल दिखाते हैं।कैरेबियाई टीम के धाकड़ ऑलराउंडर कार्लोस ब्रैथवेट को दिनेश कार्तिक के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा। ब्रैथवेट का बेस प्राइज 70 लाख रुपये था।

ज़हीर और सोनाक्षी के बीच बढ़ रही नज़दीकियां, क्या है माजरा!

'बधाई हो' का बनने वाला है रीमेक, इस निर्माता को मिले राइट्स

एक बार फिर बाइक पर घूमते दिखाई दिए सारा-कार्तिक, देखिये वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -