भारतीय डाक चला ई काॅमर्स की ओर
भारतीय डाक चला ई काॅमर्स की ओर
Share:

मुंबई : देशभर में ई-काॅमर्स कंपनियों का जाल तेज़ी से बढ़ रहा है। इस दौरान ईकाॅमर्स कंपनियां अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए भारतीय डाक विभाग की सेवा ले रही हैं। ई काॅमर्स कंपनियों का कारोबार बढ़ने से भारतीय डाक विभाग का राजस्व भी बढ़ रहा है। इससे डाक विभाग को नया काम मिला है। 

दरअसल निजी कोरियर सेवाओं और मोबाईल मैसेजिंग के साथ ई मेल सेवाओं के चलते डाक विभाग काफी सीमित हो गया था। ऐसे में डाक विभाग के लिए ई - काॅमर्स कंपनियां नया काम लेकर आई हैं। ई काॅमर्स वेबसाईट्स के माध्यम सेडाक विभाग का राजस्व बढ़ाने के प्रयत्न किए जा रहे हैं। मामले में यह बात सामने आ रही है कि परेल क्षेत्र में 12000 वर्ग फुट में फैले ई - वाणिजय और पार्सल प्रसंस्करण केंद्र के माध्यम से डाक विभाग को अच्छा काम मिल रहा है। 

यहां लगभग 5000 आॅर्डर दिए जाते हैं। ई वाणिज्य कंपनियों द्वारा भारत की बहुत पुरानी और विश्वसनीय राष्ट्रीय डाक सुविधा के साथ मर्जिंग करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। शाॅपक्लूज़ अमेजन स्नैपडील फ्लिपपकार्ट आदि ऐसी वेबसाईट्स हैं जो कि भारतीय डाक की सेवाओं को भी अपना रही हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -