भारतीय मूल की ब्रिटिश महिला बनी सर्किट न्यायाधीश
भारतीय मूल की ब्रिटिश महिला बनी सर्किट न्यायाधीश
Share:

लंदन: भारतीय मूल की प्रतिष्ठित अभिभाषक कल्याणी कौल को ब्रिटेन में शानदार सफलता मिली है। इस सफलता को बेहद अहम माना जा रहा है। दरअसल किसी भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक द्वारा हासिल की गई यह ऐसी सफलता है जो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के ऐन पहले सामने आई है। उन्हें ब्रिटेन की सर्किट न्यायाधीश बनाया गया है। कल्याणी ब्रिटेन में हाई प्रोफाइल मसलों से जुड़ी हुई हैं।

उल्लेखनीय है कि 54 वर्ष की कल्याणी बीते 32 वर्षों से गंभीर और हाई प्रोफाईल केसेस में बचाव करती आई हैं। दरअसल कल्याणी कौल ने काउंटी अदालतों में सुनवाई का नेतृत्व किया गया। कल्याणी 2011 में सिल्क नियुक्त हुईं। इसके बाद उन्हें वकील के तौर पर कई वर्षों तक सेवा दी। दरअसल सिल्क बनने के बाद वकील को 10 वर्ष की कम से कम अवधि तक सेवा देना होती है। कल्याणी ने अपना न्यूनतम सेवा काल भी सफलता के साथ पूर्ण किया।

कल्याणी को सर्किट न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलवाई गई। वे स्नारेसब्रूक क्राउन न्यायालय में अपनी सेवा देंगी। उनकी इस उपलब्धि को बहुत अहम माना जा रहा है। ब्रिटेन में भारतीय मूल के कई ऐसे लोग हैं जो सफल हुए हैं। लाॅर्ड स्वराज पाॅल भी इसका एक उदाहरण हैं। उन्होंने ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों का नाम रोशन किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -