मेक इन इंडिया अभियान से जुड़ी नौसेना
मेक इन इंडिया अभियान से जुड़ी नौसेना
Share:

नई दिल्ली ​: भारत में मेक इन इंडिया के माध्यम से भारतीय सेना को बल मिल रहा है। अब भारतीय सेना युद्धक विमानों, आयुधों और हथियारों का केवल अपनी आवश्यकता के लिए ही निर्माण नहीं कर रही है बल्कि वह इसका निर्माण कर विदेशों को भी आयुध सामग्री बेच रही है। ऐसे में नौसेना भी मेक इन इंडिया के प्रोजेक्ट को बल देने में लगी है। इस मामले में नौसेना अध्यक्ष और एडमिरल धवन ने कहा है कि नौसेना आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही देश में सैन्य बल हेतु आवश्यक जहाज, पनडुब्बी, विमान और हेलीकाॅप्टर का निर्माण किया जाएगा। उनका कहना था कि उन्हें घरेलू और विदेशी कंपनियों के ही साथ साझीदारी के माध्यम से विकसित  किया जाएगा। नौसेना और फिक्की द्वारा मेक इन इंडिया पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के तहत नौसेनाअध्यक्ष एडमिरल धवन ने कहा कि वर्तमान समय में देश के विभिन्न 46 जहाज और पनडुब्बियों का निर्माण देश के शिपयार्ड में किया जा रहा है।

नौसेना और फिक्की द्वारा मेक इन इंडिया को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऐसे में एडमिरल धवन ने कहा कि देश के सभी 46 जहाजऔर पनडुब्बियों का निर्माण देश के शिपयार्ड में किया गया है। इस दौरान नौसेना अध्यक्ष ने कहा कि नौसेना अपनी हवाई ताकत को धार देने में लगी है। ऐसे में आने वाले समय में बड़े पैमाने पर विमानों और हेलीकाॅप्टर्स की आवश्यकता भी उन्हें होगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -