'इंडियन आइडल 13' के इस कंटेस्टेंट के फैन हुए विराट कोहली, किया खास मैसेज
'इंडियन आइडल 13' के इस कंटेस्टेंट के फैन हुए विराट कोहली, किया खास मैसेज
Share:

टीवी के चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल आरम्भ से ही ख़बरों में बना हुआ है। शो में आए गायकों की गायकी को बहुत पसंद किया जा रहा है। किन्तु क्या आप जानते हैं कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी इंडियन आइडल 13 के प्रतियोगी ऋषि सिंह के फैन हो गए हैं। विराट ने ऋषि को विशेष मैसेज भी भेजा है। 

ऋषि सिंह ऑडिशन राउंड से ही अपनी बेहतरीन आवाज और जबरदस्त गायकी से जजेस सहित प्रशंसकों को निरंतर इंप्रेस कर रहे हैं। ऋषि की सिंगिंग का जादू ऐसा चला कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी उनकी प्रशंसा करने से स्वयं को रोक नहीं पाए। विराट कोहली ने इंडियन आइडल 13 के प्रतियोगी ऋषि सिंह की सिंगिंग से इंप्रेस होकर इंस्टाग्राम पर उन्हें पर्सनली मैसेज किए हैं। विराट कोहली ने ऋषि सिंह को इंस्टाग्राम पर मैसेज करके लिखा- हाय ऋषि...आप कैसे हैं? हाल ही में मैंने आपके वीडियोज देखे... आप अमेजिंग हैं। मुझे आपकी गायिकी बहुत पसंद है। ऑल द बेस्ट। आगे विराट ने लिखा- आगे बढ़ते रहें। भगवान आपके साथ है।

 

वही ये सिलसिला केवल यहीं तक नहीं थमा आगे जो हम आपको बताने जा रहा हैं, वो जानकर शायद आपको भरोसा ना हो। मगर सच यही है। विराट कोहली दुनिया की सबसे मशहूर हस्तियों में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 216 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मगर विराट इंस्टाग्राम पर केवल 255 व्यक्तियों को ही फॉलो करते हैं तथा उनमें से एक इंडियन आइडल 13 के प्रतियोगी ऋषि सिंह भी हैं। किसी राइजिंग स्टार को विराट कोहली जैसे वर्ल्ड फेमस क्रिकेटर से प्रशंसा मिलना किसी शो की ट्रॉफी जीतने से कम नहीं है। ऋषि सिंह तो विराट कोहली से प्रशंसा मिलने के बाद खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। केवल ऋषि नहीं, बल्कि इंडियन आइडल की पूरी टीम बेहद खुश है तथा सभी को ऋषि पर गर्व हो रहा है।

फिर अपने नए लुक से उर्फी जावेद ने किया लोगों को हैरान, देंखे इस बार क्या किया खास?

साजिद खान के बिग बॉस में आने पर अब इस हसीना ने उठाए सवाल, बोले- 'इन पुरुषों को...'

इंटरनेट पर चला पलक के हुस्न का जादू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -