इंडियन ग्रां प्री : दुती चंद ने जीता स्वर्ण पदक
इंडियन ग्रां प्री : दुती चंद ने जीता स्वर्ण पदक
Share:

नई दिल्लीः वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए दुती चंद ने इंडियन ग्रां प्री में 100 मीटर स्पर्धा में शुक्रवार को गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि दूती ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच देने वाली भारत की फर्राटा धाविका ने जबरदस्त लोकप्रियता पायी थी। 23 वर्ष की महिला फर्राटा धावक दुती ने पटियाला के नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनआईएस) में जारी प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में 11.42 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दुती की इस सफलता के लिए उन्हें बधाई भी दी है। इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी दुती को बधाई दी है। तमिलनाडु की अर्चना सुसीनतरन ने 11.53 सेकेंड के समय के साथ रजत और मेजबान पंजाब की मानवीर कौर ने 12.28 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। क्वॉलिफाइंग मानक 23.02 सेकंड का था।

वह इससे पहले 100 मीटर की दौड़ में स्टार खिलाड़ी दुती चंद से पिछड़कर दूसरे स्थान पर रहीं। दुती ने हाल में इटली के नापोली में खेले गए वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में 11.32 का समय निकाल स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वह इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला धावक बनी थीं। 

रेसलिंग: दीपक पूनिया के शानदार प्रदर्शन के बदौलत भारत बना विश्व चैंपियन

रिकार्ड नहीं बल्कि इसके लिए दौड़ते थे उसेन बोल्ट

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज़ी कोच ग्रांट फ्लावर ने किए बड़े खुलासे, कई राज़ों पर से उठाया पर्दा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -