भारतीयता के हौंसले से रियो में लहराएगा तिरंगा
भारतीयता के हौंसले से रियो में लहराएगा तिरंगा
Share:

रियो ओलिंपिक की शुरूआत के ही साथ अब दूसरे दिन पदक तालिकाओं में विभिन्न देशों के खातों में पदक आने लगे हैं अमेरिका ने अब तक 4 पदक जीते हैं जिसमें 1 स्वर्ण पदक है। भारत को लेकर इस बार अच्छी उम्मीद लगी हुई है। भारतीय खिलाड़िी भी उत्साहित हैं। हालांकि भारत के लिए ओलिंपिक के शुरूआती दौर को कुछ निराशाजनक कहा जा रहा है लेकिन इस निराशा में भी आशा छिपी है। चैंपियंस ट्राॅफी में रजत पदक जीतने वाला भारतीय पुरूष हाॅकी दल अपने प्रारंभिक मैच में आयरलैंड से 3-2 से जीत गया तो लोकप्रिय टेनिस जोडी लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

मगर अभी भी भारत के लिए उम्मीदें बची हैं। तीरंदाजी में भारतीय खिलाड़ी अच्छी मेहनत कर रहे हैं तो पहलवानी में नरसिंह यादव अपने प्रयास मे लगे हैं। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों की हार को लेकर उनके कोच, खिलाड़ियों पर दोष मढ़ देना ही ठीक नहीं है। भारत में अभी भी खेलों की तैयारी का अंतर्राष्ट्रीय पैमाना और स्तर योरपीयन देशों की तुलना में बहुत कम है। भारतीय खिलाड़ी कई बार राजनीति का शिकार भी होते हैं।

दूसरी ओर उन्हें ओलिंपिक खेलों के लिए तैयारी करने के लिए कम समय मिल पाता है। उसके बाद रायफल शूटिंग जैसे खेल में महंगे उपकरण की परेशानी होती है ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को कुछ समझौता करना पड़ता है। हालांकि अब स्थिति कुछ बदली है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए स्पोर्टस अथाॅरिटी आॅफ इंडिया लिमिटेड का सहारा मिला है।

खिलाडियों को अब कुछ कंपनियां प्रायोजक के तौर पर मदद करती हैं लेकिन फिर भी स्थानीय स्तर पर और प्रादेशिक स्तर पर भी खिलाड़ियों को कई अभावों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद भी खिलाड़ी अपने दम खम से भारतीय प्रतिभा का लौहा मनवाते हैं। इस प्रयास को भारतीयों को हर बात भूलकर नमन करना चाहिए।

'लव गडकरी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -