रोहित शर्मा और रितिका सजदेह हुए एक दूजे के
रोहित शर्मा और रितिका सजदेह हुए एक दूजे के
Share:

मुंबई : इंडिया क्रिकेट टीम क्रिकेटर हरभजन सिंह के बाद एक और क्रिकेटर शादी के पवित्र बंधन में बंध गए है दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर और सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा ने अपनी मंगेतर रितिका सजदेह से बीते दिन यानि कि रविवार को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए है. रोहित शर्मा ने अपनी मंगेतर रितिका सजदेह के साथ कई बड़ी-बड़ी हस्तियों की मौजूदगी में सात फेरे लिए.

शादी के शुभ अवसर पर भारतीय टीम के महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली के साथ पहुंचे.वहीं इंडिया टीम के हरफनमौला क्रिकेटर युवराज सिंह जैसे कई बल्लेबाज रोहित की शादी में पहुंचे. रोहित शर्मा की शादी मुबंई के बांद्रा वेस्ट स्थित होटल ताज लैंड्स में दोपहर में हुई. रात 8 बजे से रिसेप्शन की पार्टी थी. 

रोहित शर्मा ने इसी साल IPL के वक्त 28 अप्रैल को मुंबई में गर्लफ्रेंड रितिका से सगाई की थी. रितिका स्पोर्ट्स मैनेजर हैं. उनकी शादी में सुरेश रैना, वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ शादी में सम्मलित हुए थे. वहीं बॉलीवुड जगत के हस्तियां अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ शामिल हुए थे. 

इनके अलावा अक्षय कुमार- ट्विंकल, आमिर- किरण राव, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, जॉन अब्राहम, शिखर, आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार हिरानी, परिणीति चोपड़ा, अनिल कुंबले, सुनील सेट्टी सहित तमाम बड़े सितारों ने पार्टी का लुत्फ उठाया था. 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -