ट्रांसपेरेंसी के मामले में इंडियन कंपनीज बेस्ट और चाइनीज कंपनीज वॉर्स्टः सर्वे
ट्रांसपेरेंसी के मामले में इंडियन कंपनीज बेस्ट और चाइनीज कंपनीज वॉर्स्टः सर्वे
Share:

पारदर्शिता रखने में भारतीय कंपनियां बेस्ट है और चीन की कंपनियां सबसे खराब है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल नामक सर्वे कंपनी की ओर से कराए गए सर्वे में 15 इमर्जिंग मार्केट कंट्रीज में 100 कंपनियों के बीच यह खुलासा हुआ है। इस सर्वे में ब्राजील, मेक्सिको और रुस जैसे देशों को भी शामिल किया गया है।

चीन की 3 कंपनियों को 10 में से 0 अंक मिले। भारत की भारती एयरटेल को सर्ले में 10 में से 7.3 स्कोर मिले और इसके साथ ही वो टॉप पर रही। सर्वे में भारत की 19 कंपनियों को शामिल किया गया, जिसने 75 फीसदी मार्क्स हासिल किए। कंपनियों को यह स्कोर स्ट्रक्चर और होल्डिंग में ट्रांसपेरेंसी के आधार पर दी गई है।

इस सर्वे में चीनी कंपनियों को औसतन 1.6 अंक मिले है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के सर्वे में 37 चीनी कंपनियों को शामिल किया गया था। चीन की तीन कंपनियों- ऑटोमेकर चेरी, अप्‍लायंस मेकर गलांज और ऑटो पार्ट्स मेकर वानझिआंग ग्रुप को 10 में से जीरो अंक मिले हैं। बॉटम 25 कंपनियां चीन की ही रहीं।

सर्वे करने वाली कंपनी ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने कहा कि मल्टी नेशनल कंपनियों को करप्शन से लड़ने की दिशा में काम करने की जरुरत है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -