सुंदरवन के मेग्ग्रोव जंगल में सेना ने किया संयुक्त अभ्यास
सुंदरवन के मेग्ग्रोव जंगल में सेना ने किया संयुक्त अभ्यास
Share:

सुंदरवन : कोलकाता के सुंदरवन में भारत बांग्लादेश सेना के बीच संयुक्त अभ्यास किया गया। दरअसल यह अभ्यास देशविरोधी शक्तियों से टंटने के लिए किया गया था। इस अभियान के तहत बाॅर्डर गार्ड बांग्लादेश और भारत के सीमा सुरक्षा बल के बीच यह अभियान 12 मार्च से 14 मार्च तक चलाया गया। इस अभियान में भारतीय सेनिकों ने थल क्षेत्र के ही साथ समुद्री क्षेत्र में भी रक्षा कार्य का अभ्यास किया। सेना ने जहाजों के माध्यम से मुआयना किया। करीब 10 हजार स्क्वेयर फीट के जंगल की निगरानी सेना के जवानों ने की।

इस दौरान सेना के जवानों ने दलदली जंगल में भी रक्षा का अभ्यास किया। इस अभ्यास में सेना के जवानों ने कई विषम स्थितियों के बीच सुरक्षा का अभ्यास भी किया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बोटों और जहाजों के माध्यम से चलित चैकी से क्षेत्र की निगरानी की। बांग्लादेश के रक्षा बल द्वारा भी बीएसएफ के जवानों से निगरानी को लेकर चर्चा की गई।

इस संयुक्त अभ्यास के दौरान इन जवानों ने कई तरह के मुश्किल हालातों में लड़ने का अभ्यास भी किया। उल्लेखनीय है कि यहां पर संभावित राष्ट्रविरोधी दलों की मौजूदगी को लेकर सेना ने एक संयुक्त खोज अभियान भी चलाया। हालांकि सेना को इस क्षेत्र में किसी तरह की संदिग्ध बोट नहीं मिली। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -