भारतीय पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा ने विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया
भारतीय पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा ने विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया
Share:

लखनऊ : अरुणिमा सिन्हा जो कि माउंट एवरेस्ट विजेता पद्मश्री से सम्मानित है अब उनके खाते में एक और उपलब्धि हासिल हो गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अरुणिमा सिन्हा ने एक और मील का पत्थर स्थापित करते हुए विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी पर भारतीय तिरंगा फहरा दिया है. गौरतलब है कि माउंट एवरेस्ट विजेता पद्मश्री से सम्मानित अरुणिमा सिन्हा ने बीते 25 दिसंबर को दक्षिण अमेरिका (अर्जेन्टीना) की 6962 मीटर ऊंची चोटी अंकाकागुआ पर फतह हासिल की थी।

इस संबध में अरुणिमा सिन्हा ने अपनी जानकारी में दोहराया है कि अर्जेटीना में स्थित 6,962 मीटर उंची माउंट अकोनकागुआ पर्वत चोटी पर पहुंचने में गत 25 दिसंबर को शाम साढ़े चार बजे सफलता अर्जित की व अपने भारतीय तिरंगे को वहां पर फहराया. इस मामले में माउंट एवरेस्ट विजेता पद्मश्री से सम्मानित अरुणिमा सिन्हा ने बताया कि मिशन 7 समिट’ के तहत अब तक विश्व की 5 सर्वाधिक उंची पर्वत चोटियों पर पहुंच चुकी हैं व बता दे की अरुणिमा सिन्हा अपने कृत्रिम पैर के सहारे ऐसा करने वाली विश्व की प्रथम महिला बन गई है।

अरुणिमा सिन्हा ने कहा कि एशिया के बाहर सबसे उंची पर्वत चोटी माने जाने वाली अकोनकागुआ पर आरोहण के दौरान उनके सहयोगी ओम प्रकाश तथा गाइड के तौर पर मारिया भी उपस्थित थे. बता दे की अरुणिमा सिन्हा ने  12 दिसंबर को अपनी चढ़ाई को प्रारंभ किया था.  


 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -