बाढ़ से कर्नाटक में हाहाकार, राहत कार्यों में जुटी सेना, हज़ारों लोगों को किया रेस्क्यू
बाढ़ से कर्नाटक में हाहाकार, राहत कार्यों में जुटी सेना, हज़ारों लोगों को किया रेस्क्यू
Share:

बेंगलुरू: कर्नाटक के चार जिलों में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। यहां कृष्णा और भीम नदी उफान पर हैं और सेना, SDRF और NDRF बचाव कार्य में लगे हुए हैं। बाढ़ के बीच फंसे हजारों लोगों को निकाला गया है। पिछले हफ्ते हुई भारी बारिश की वजह से कलबुर्गी, विजयपुरा, यादगिर और रायचूर जिलों में कई गांव बाढ़ के पानी में पूरी तरह से या आंशिक रूप से डूब गए हैं।

कर्नाटक सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बचाव दलों ने अब तक 20,269 लोगों को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों से रेस्क्यू किया है। भारी बारिश होने के कारण और महाराष्ट्र में बांधों से पानी छोड़ने की वजह से कर्नाटक के चार जिलों के 111 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, हैदराबाद में फिर तेज बारिश हुई है। शनिवार शाम 6 बजे चालू हुई बारिश रविवार सुबह तक जारी रही।

हैदराबाद में एक हफ्ते पहले 13 अक्तूबर को बने हालात फिर से उत्पन्न हो गए हैं। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। ट्रैफिक जाम हो गया है। कार पानी में बहती नजर आई। हाइवे पर गाड़ियां रुक गईं हैं। शहर के बालानगर इलाके की झील का पानी सड़कों पर आ गया है। इसके आसपास के निचले इलाकों में पानी जमा गया। मेडचल मलकजगिरी के सिंगापुर टाउनशिप और उप्पल के पास बंडलगुडा में 15 सेमी से अधिक बारिश दर्ज की गई।

सोने ने गंवाई शुरूआती बढ़त, कीमतों में आई भारी गिरावट

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बेंगलुरु हवाई अड्डे पर जब्त किया करोड़ों का ड्रग्स

भारत-बांग्लादेश के बीच 8 माह बाद फिर शुरू होगी विमान सेवा, कोरोना के चलते हुई थी बंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -