श्रीनगर: जम्मू कश्मीर से संविधान की धारा 370 हटाए जाने के बाद दुनियाभर में इसका ढिंढोरा पीटने पर भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने से पाकिस्तान इस कदर बौखला गया है कि वह बॉर्डर पर भारी गोलाबारी कर रहा है, किन्तु यहां भी उसे मुंह की खानी पड़ रही है। पाकिस्तान की ओर से हाजीपुर सेक्टर में बीते 10-11 सितंबर को किए गए संघर्षविराम उल्लंघन का इंडियन आर्मी की तरफ से मुंहतोड़ जवाब मिला।
भारत ने पाकिस्तानी फौज के दो सैनिकों को भी ढेर कर दिया। इसके बाद पाकिस्तानी सेना को यहां हार माननी पड़ी और वह इंडियन आर्मी को सफेद झंडा दिखाकर अपने सैनिकों के शवों को ले गए। जानकारी के मुताबिक, हाजीपुर सेक्टर में पाकिस्तानी फ़ौज ने 10 और 11 सितंबर को जमकर गोलाबारी की, जिसके बाद भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इंडियन आर्मी ने अपनी कार्रवाई में बॉर्डर पार से गोलीबारी कर रहे दो पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया।
इसके बाद पाकिस्तानी सेना के होश फाख्ता हो गए और वह अपने सैनिकों के शवों को वापस ले जाने की कोशिश करने लगे, किन्तु भारतीय सेना की तरफ से की जा रही जवाबी कार्रवाई के कारण पाकिस्तानी सैनिक एलओसी के पास से अपने सैनिकों को शवों को ले जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। इसके बाद पाकिस्तान सेना के अधिकारीयों ने सैनिकों के हाथ में सफ़ेद झंडा थमा दिया, जिसके बाद भारतीय सेना ने मानवता दिखते हुए गोलीबारी बंद की और वो अपने सैनिकों का शव ले गए।
#WATCH Hajipur Sector: Indian Army killed two Pakistani soldiers in retaliation to unprovoked ceasefire violation by Pakistan. Pakistani soldiers retrieved the bodies of their killed personnel after showing white flag. (10.9.19/11.9.19) pic.twitter.com/1AOnGalNkO
— ANI (@ANI) September 14, 2019
किराए में 25 से 75 प्रतिशत छूट दे रहा इंडियन रेलवे, इस तरह उठा सकते हैं फायदा
माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला के पिता बीएन युगांधर का दुखद निधन, वेंकैया नायडू ने जताया शोक
समान नागरिक संहिता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा बयान, कही यह बात