भारतीय मूल की अमेरिकी बनीं मलेशिया में राजदूत
भारतीय मूल की अमेरिकी बनीं मलेशिया में राजदूत
Share:

अमेरिका : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल की राजनयिक कमला शिरीन लखधीर को मलेशिया में अमेरिका की राजदूत नामित कर दिया है। लखधीर वर्ष 2009 से 2011 के तहत बेलफास्ट, उत्तरी आयरलैंड, ब्रिटेन में अमेरिका की महावाणिज्यदूत के तौर पर कार्य कर चुकी हैं। मलेशिया में अमेरिका की राजदूत के तौर पर उनकी नियुक्ति को बेहद अहम माना जा रहा है। जोसेफ वाई युन का वे पद ग्रहण करेंगी। लखधीर वर्ष 2001 से 2005 तक बीजिंग में अमेरिकी दूतावास में राजनीतिक अधिकारी के तौर पर वे कार्यरत थीं।

व्हाइट हाउस ने लखधीर के ही साथ कई प्रशासनिक नियुक्तियों की घोषणा की। लखधीर वर्ष 2011 से वर्ष 2015 तक राजनीतिक मसले हेतु विदेश उपमंत्री के कार्यकारी सहायक के रूप में विदेश सेवा वर्ग के काउंसलर की कैरियर सदस्यता भी ली थी। इस मामले मेें अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि अमेरिका वर्तमान में कई तरह की चुनौतियों का सामना करने में लगा है।

उन्होंने भरोसा जताया कि ये बेहद अनुभवी और मेहनती हैं। वे इसका सामना करने में उनकी सहायता करेंगे। हार्वर्ड काॅलेज से बीए का अध्ययन करने और नेशनल वाॅर काॅलेज से एमएस की उपाधि लेने वाली कमला को उन्हें बहुत ही मेहनती बताया। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव और कार्य का लाभ अमेरिका को मिलेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -