रोइंग : भारत ने एशियाई मीट में हासिल किए 7 पदक
रोइंग : भारत ने एशियाई मीट में हासिल किए 7 पदक
Share:

बीजिंग: भारतीय खिलाडी के द्वारा खेल जगत में अच्छा प्रदर्शन करते हुए लगातार पदको को हासिल करने में सफल होती जा रही है। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते भारत ने यहां आयोजित 16वीं एशियाई रोइंग चैम्पियनशिप में कुल 7 पदक हासिल करने में सफल हो गया है। 

भारतीय दल ने शुनयी ओलम्पिक रोइंग-कैनोइंग पार्क में 5 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। भारत के पुरुषों के फोर्स टीम में कपिल शर्मा, जसविंदर सिंह, राजेश वर्मा और मोहम्मद अजाद शामिल हैं। इस टीम ने छह मिनट 3.25 सेकेंड समय के साथ रजत हासिल किया। इसके अलावा दत्तू बब्बन भोकानाल ने पुरुषों की स्कल्स स्पर्धा में सात मिनट 18 सेकेंड समय के साथ रजत जीता।

पुरुष एट्स टीम में शामिल देवेंद्र सिंह, नवीन कुमार भौरिया, सच्चा सिह तोमर, गुरदिर सिंह, कपिल शर्मा, जसविंदर सिंह, राजेश वर्मा और मोहम्मद आजाद ने भी रजत जीता। इस टीम को लक्ष्मण रोहित ने कोक्स किया।
इसके अलावा विक्रम सिंह और शोकेंद्र तोमर (पुरुषों की लाइट वेट डबल्स स्कल्स) तथा रूपेंद्र सिंह और सोनी लक्ष्मी नरेन (पुरुष डबल स्कल्स) ने भी रजत जीता। देवेंद्र सिंह और नवीन कुमार ने पुरुषों की पेयर्स स्पर्धा में कांस्य जीता जबकि दुष्यंत ने पुरुषों की लाइटवेट सिंगल स्कल्स में तीसरा स्थान पर कब्ज़ा जमाया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -