पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेगा भारत
पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेगा भारत
Share:

नई दिल्ली : एक ओर पाकिस्तान अपनी युद्धक तैयारियों में लगा है। तो दूसरी ओर भारत पाकिस्तान पर कूटनीतिक हमला करने की तैयारी कर रहा है। भारत ने पाकिस्तान पर सिंधु नदी के जल के वितरण का प्रतिबंध लगाने का निर्णय कर सकता है। दरअसल भारत सिंधु जल संधि तोड़ सकता है। यही नहीं भारत पाकिस्तान को मिलने वाले मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा समाप्त तक कर सकता है।

यदि ऐसा होता है तो पाकिस्तान को कई मसलों पर भारत का समर्थन नहीं मिल सकेगा और पाकिस्तान को परेशानियां आने लगेंगी। दरअसल यह दर्जा उस देश को दिया जाता है जिससे उसे आश्वासन मिलता है कि उसे व्यापारिक नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। वर्ष 1996 में पाकिस्तान को यह दर्जा दिया गया था। मगर इसके अभाव में पाकिस्तान को आयात कोटा और कम ट्रेड टैरिफ नहीं मिल सकेगा।

गौरतलब है कि उरी हमले के बाद भारत में पाकिस्तन के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। भारत सरकार के निर्णय पाकिस्तान की मुश्किल बढ़ाई जा सकती है। इतना ही नहीं इस तरह के निर्णयों से पाकिस्तान की आर्थिक व सामाजिक स्थिति पर विपरित प्रभाव हो सकता है।

इस मामले में केंद्रीय वित्तराज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि भारत पहले ही विश्व समुदाय से आतंक का समर्थन करने वाले पाकिस्तान को अलग-थलग करने की बात कर चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि पाकिस्तान पर कई तरह के प्रतिबंध लगवाने की भारत कोशिश कर रहा है। कई नेता पाकिस्तन से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेने की अपील कर चुके हैं।

MNS ने कहा भारत छोड़ो पाकिस्तानी कलाकारों

नवाज़ शरीफ की हो रही आलोचना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -