चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद रियो ओलंपिक पर भारत की नज़र
चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद रियो ओलंपिक पर भारत की नज़र
Share:

नई दिल्ली : इंडियन हॉकी टीम के गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश ने कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी में रजत पदक अपने नाम करने के टीम की नज़र अगले महीने होने वाले रियो ओलम्पिक में अच्छा प्रदर्शन करने पर है। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम की कमान संभालने वाले श्रीजेश ने कहा कि उन्हें टीम की उपलब्धी पर गर्व है।

बता दे कि 6 देशो के आमंत्रण टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बाद वापस लौटे श्रीजेश ने कहा, हमें अपनी उपलब्धी पर गर्व है। हम घर से मिले सम्मान और समर्थन से अभिभूत हैं। हमारा ध्यान रियो ओलम्पिक पर है। हम रियो में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं ताकि हमारे समर्थकों को हम पर गर्व हो। उन्होंने बताया कि, बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) में अभ्यास शिविर शुरू होने से पहले हम कुछ दिन का आराम करेंगे और फिर रियो की तैयारी में जुट जाएंगे।

बता दे कि भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैम्पियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीता था। इससे पहले भारत ने 1982 में कांस्य पदक अपने नाम किया था। टीम के मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमैंस ने कहा है कि टीम का मुख्य लक्ष्य अब रियो है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -