भारत 2020 - अर्थव्यवस्था 3000 अरब डाॅलर
भारत 2020 - अर्थव्यवस्था 3000 अरब डाॅलर
Share:

नीति आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढि़या द्वारा हाल ही में भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि वर्ष 2020 तक भारत की अर्थव्यवस्था 3000 अरब डाॅलर से भी आगे निकल जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि करेंट फाईनेंशियल इयर में देश की विकास दर करीब 8 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढि़या द्वारा जिस तरह की जानकारी दर्शाई गई है उससे भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं। यही नहीं उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष में 8 प्रतिशत के आंकड़े पर नहीं पहुंचा गया तो यह काफी निराशाजनक होगा।

यदि ऐसा होता है तो 5 वर्ष और इससे कम समय में अर्थव्यवस्था 3000 अरब डाॅलर पर पहुंच जाएगी। उनका कहना रहा कि अर्थव्यवस्था का आकार इस समय 2000 अरब डाॅलर से अधिक है। इस दौरान वर्ष 2014 - 15 में आर्थिक वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत दर्ज की गई। इससे भारत को एशिया की एक बड़ी आर्थिक शक्ति बनने में काफी मदद मिली है।

भारत एक बड़ी आर्थिक शक्ति के तौर पर सामने आया है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया के प्रोजेक्ट के तहत देश को तरक्की के रास्ते के लिए अग्रसर किया जा सकता है। चीन में मजदूरी काफी महंगी है जबकि वे भी भारत में मजदूरी की ओर देख रे हैं। इससे लगता है कि भारत के लिए अवसरों के रास्ते भी खुलेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -