मस्जिदें गिराने में विश्व गुरु बनेगा भारत ..! महबूबा मुफ़्ती ने ऐसा क्यों कहा ?
मस्जिदें गिराने में विश्व गुरु बनेगा भारत ..! महबूबा मुफ़्ती ने ऐसा क्यों कहा ?
Share:

श्रीनगर: बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी स्थित विवादित ज्ञानवापी केस में वाराणसी जिला अदालत द्वारा दिए गए फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती भड़क गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि अदालतें खुद अपने फैसले का सम्मान नहीं कर रही हैं। PDP सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा के शासन में देश मस्जिदें गिराने में विश्व गुरू बन सकता है। 

मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि, मेरे विचार में अदालत खुद अपने ही आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। कानून में कहा गया है कि 1947 से पहले  के सभी पूजा स्थल यथास्थिति में ही रहेंगे। चाहे वह मंदिर हो, मस्जिद हो या फिर किसी दूसरे धर्म का पूजा स्थल हो। संसद में इससे संबंधित कानून बना, किन्तु अब कोर्ट ही इसका पालन नहीं कर रही है। हालाँकि, आरोप लगाते समय महबूबा यह भूल गईं कि उनके खुद के सीएम रहते हुए कश्मीर में आतंकियों ने कितने मंदिर तोड़े, तब 1991 का कानून उन्हें याद नहीं आया था।

आवश्यक मुद्दों से ध्यान हटाने का इल्जाम लगाते हुए मुफ्ती ने  कहा, भाजपा के पास लोगों के लिए रोजगार नहीं हैं। लोग दिनों-दिन गरीब होते जा रहे हैं। महंगाई आसमान पर है। सिर्फ दो उद्योगपति ही अमीर हो रहे हैं और आम आदमी सिर्फ परेशान हो रहा है। इसीलिए भाजपा हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेलकर अपने मकसद में सफल होना चाहती है। वह मस्जिद गिराने मे  भारत को विश्वगुरू बनाना चाहती है। बता दें कि फैसला आने के बाद भी महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करते हुए भाजपा पर हमला किया था।

हिंसा, आगज़नी झड़प.., भाजपा की भ्रष्टाचार विरोधी रैली के दौरान भिड़े TMC नेता

'कांग्रेस तो ख़त्म हो चुकी, उसके सवाल मत पूछो..', पंजाब में 'वेतन संकट' का प्रश्न टाल गए केजरीवाल

केरल के पूर्व मंत्री एन एम जोसेफ का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -