भारत का चंद्रयान-2 यात्रा के लिए तैयार, इस दिन किया जाएगा लॉन्च
भारत का चंद्रयान-2 यात्रा के लिए तैयार, इस दिन किया जाएगा लॉन्च
Share:

नई दिल्ली: 16 जुलाई भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के लिए इसलिए विशेष है क्योंकि इससे ऐन एक दिन पूर्व भारत का चंद्रयान-2 श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। 16 जुलाई की एक और विशेषता है कि यह दिन नासा के अपोलो-11 के लॉन्च होने की 50वीं सालगिरह का दिन भी होगा। इसी मिशन पर नील एम्सट्रॉन्ग और बज अलड्रिन ने चंद्रमा पर कदम रखा था। इस मिशन के तक़रीबन आधी सदी बाद भारत चांद पर अपना मिशन भेज रहा है और क्या यह फिर से पिछले चक्र की शुरुआत है? 

2008 में जब भारत ने अपना प्रथम मिशन चंद्रयान लॉन्च किया था तब भी इसकी कड़ी आलोचना हो रही थी। हालांकि, अन्य देशों की तुलना में चंद्रमा तक देरी से पहुंचने के बाद भी यह खासा सफल अभियान रहा। चंद्रयान-1 से जब चंद्रमा पर पानी, बर्फ और चंद्रमा के धरातल को लेकर बेहद उपयोगी जानकारी मिली तो आलोचकों को उनके तमाम सवालों का जवाब भी मिल गया। चंद्रयान-1 के लिए 386 करोड़ रुपये खर्च हुए जो अमेरिका और यूएसएसआर के कुल बजट का एक छोटा सा हिस्सा ही था। 

चंद्रयान-2 को लेकर भी इसी तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। चंद्रयान-2 में एक ऑर्बिटर, एक लैंडर और एक रोवर भी है। यह भारत का प्रथम चंद्रमा पर मिशन होगा जो उसके धरातल तक पहुंचेगा और वैज्ञानिकों को आशा है कि इस बार भी कुछ हैरान करने वाली जानकारी चंद्रयान-2 से मिल सकेगी। 

युवाओं के लिए बम्पर भर्ती, NIT में मिल रहा सुनहरा मौका

कर्ज में गले तक डूबे अनिल अम्बानी, अब ऋण चुकाने के लिए लिया ये फैसला

जल्दी वापसी करेगा टीवी का पुराना शो 'संजीवनी', डॉक्टर्स डे पर किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -