परमाणु सक्षम धनुष मिसाइल का सफल परीक्षण
परमाणु सक्षम धनुष मिसाइल का सफल परीक्षण
Share:

भुवनेश्वर: भारत ने ओडिशा के समुद्र तट से नौसेना के एक जहाज से परमाणु सक्षम धनुष बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, जो 350 किलोमीटर दूर तक मार कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सतह से सतह पर मार करने वाली धनुष मिसाइल का परीक्षण बंगाल की खाड़ी में आईएनएस सुभद्रा से किया गया।

यह भारत की घरेलू तकनीक से निर्मित पृथ्वी मिसाइल का नौसैनिक संस्करण है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक वैज्ञानिक ने कहा कि यह परीक्षण सफल रहा क्योंकि मिसाइल अत्यंत सटीकता के साथ लक्ष्य को भेद सकी।

सूत्रों के मुताबिक, धनुष मिसाइल में 500 किलोग्राम परंपरागत और परमाणु मुखास्त्र ले जाने की क्षमता है और यह जमीन और समुद्र दोनों जगहों पर लक्ष्यों को भेद सकती है। इसे पहले ही सशस्त्र बलों में शामिल किया जा चुका है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -