गणतंत्र दिवस 2019: जमीन से आसमान तक, भारत ने बिछाया सुरक्षा कवच
गणतंत्र दिवस 2019: जमीन से आसमान तक, भारत ने बिछाया सुरक्षा कवच
Share:

नई दिल्ली: देश आज अपना 70वां गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। ऐसे में सुरक्षा को पुख्ता रखने के लिए राजधानी में स्वात महिला कमांडो, मोबाइल हिट टीम, स्नाइपर्स की तैनाती की गई है। यानी धरती से लेकर आसमान तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय दिल्ली में सात स्तरों में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसमें लुटियंस की तरफ जाने वाले रास्तों पर काफी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था है। इन जगहों पर सिक्योरिटी बैरियर लगाए गए हैं। 

आज बाजार में फिर नजर आयी सोना-चाँदी में बढ़त

चाणक्यपुरी के होटल में ठहरे हुए देशों के प्रमुखों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस को भी सावधान रहने के लिए कहा गया है। इस तरफ आने वाले रास्तों पर आम लोगों के लिए ट्रैफिक को निर्देशित की गई है। जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के दो संदिग्ध को गुरुवार को हिरासत में लिया गया था। यह संदिग्ध 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी को दहलाने का प्लान बना रहे थे। दिल्ली को हाई सिक्योरिटी कवर में रखा गया है ताकि किसी भी तरह की अवांछनीय घटना या आतंकी घटना पर लगाम लगाई जा सके।

आज खुलते ही शेयर बाजार में दिखी मजबूत बढ़त

पुलिस ने कहा है कि जेईएम के गिरफ्तार आतंकियों ने लाजदपत नगर मार्केट, हज मंजिल, तुर्कमान गेट, पहाड़गंज, इंडिया गेट और पूर्वी दिल्ली के आईजीएल गैस पाइपलाइन पर हमला करने का प्लान बनाया था। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिल रामफोसा इस वर्ष हमारे मुखिय अतिथि हैं। वे दक्षिण अफ्रीका के दूसरे ऐसे राष्ट्रपति हैं जो गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमारे विशिष्ट अतिथि बने हैं।

खबरें और भी:-

महज 12वीं पास भी कर दें आवेदन, लोअर डिवीजन क्लर्क पर वैकेंसी

यहां निकली डायरेक्टर पद पर नौकरी, सैलरी हर माह 2 लाख रु से अधिक

NIT भर्ती : वेतन 25 हजारु रु, यह है योग्यता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -